ताज़ा खबरें
पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब,लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल सत्र एक हफ्ते के लिए स्थगित
पाक ने 36 जगहों पर 400 से अधिक ड्रोन से हमला किया: कर्नल सोफिया
रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज पर रोक, मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। फिल्म ने अब तक पर्दे पर 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। 'पुष्पा 2' ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लेकिन आने वाले समय में कुछ ऐसी फिल्में थिएटर में दस्तक देने वाली हैं, जो 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर': लिस्ट में पहला नाम 'सिकंदर' का है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है जो फैंस को काफी पसंद आया। एआर मुरुगदॉस के डायरेक्शन फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज हो सकती है।

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2': लंबे समय से दर्शक 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सनी देओल स्टारर इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई: जाने-माने फिल्म मेकर, कवि और लेखक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। प्रीतीश ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुमप खेर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर नंदी के निधन पर शोक जताया है।

अनुपम खेर ने लिखा है- 'मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक और पत्रकार, मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता प्रणाली और शक्ति का एक बड़ा स्रोत थे। हमने बहुत सी बातें शेयर कीं।'

'वो यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे...'

अनुपम खेर ने आगे लिखा- 'वो उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से भी बड़ा। मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखीं। पिछले कुछ समय से हम अक्सर नहीं मिलते थे।

मुुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाते हुए इसकी बालकनी में 'बुलेटप्रूफ ग्लास' लगाया गया है और सड़क पर नजर रखने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी वाली सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी लगाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास लगाये जाने से अभिनेता की उस वक्त सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जब वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में आएंगे।

एक निजी ठेकेदार द्वारा यह सुरक्षा उन्नयन किया जा रहा है। सलमान खान ने उन्हें यह काम सौंपा था। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित रूप से संबंध रखने वाले मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा अप्रैल 2024 में इमारत के बाहर गोलीबारी करने के कुछ महीनों बाद यह सुरक्षा उपाय किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए इमारत के सामने एक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और इसके चारों ओर कंटीली तार की बाड़ भी लगाई जा रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सोमवार को मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की उस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा विधायक सुरेश धास ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

माली ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि धास की ‘‘अनुचित और अपमानजनक’’ टिप्पणियों ने उनके निजी और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि उसे माली की शिकायत मिली है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि यह मामला गंभीर है और मुंबई पुलिस आयुक्त को तुरंत कार्रवाई करने तथा तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आयोग की यह प्रतिक्रिया माली द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद आयी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख