- Details
कोटा (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने नोटबंदी के कदम की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार और कालाधन, दोनों पर रोक लगाएगा। उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार देश की प्रगति और विकास के लिए काम करना जारी रखेगी। जसोदाबेन ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने का केंद्र सरकार का फैसला देश में भ्रष्टाचार और कालाधन, दोनों पर रोक लगाएगा। यह कदम विदेशों में पड़े कालाधन को वापस लाएगा। वह बतौर मुख्य अतिथि एक कार्यक्रम में शरीक होने यहां राजस्थान आई थी। मोदी नीत सरकार के प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने को कहे जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार के अब तक के कामकाज की सरहाना की और आशा जताई कि यह राष्ट्र की प्रगति और विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी।
- Details
जयपुर: देशभर में अघोषित आय के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे आयकर विभाग को राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विभाग की टीम ने एक अरबन कोपरेटिव बैंक में छापा मारकर वहां से 156.57 करोड़ की अवैध रकम को बरामद किया है। खास बात ये है कि इसमें से 138 करोड़ रुपये नई करेंसी के रूप में मिले हैं जिसमें से ज्यादातर 2 हजार के नए नोट भी हैं। नोटबंदी के बाद इसे अभी तक देशभर में आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने जयपुर स्थित विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित अरबन कोपरेटिव बैंक में सोमवार सुबह छापा मारा। इस दौरान टीम को बैंक से 156.56 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी बरामद हुई। जिसमें से 138 करोड़ रुपये नए नोटों के रूप में हैं, जिनमें ज्यादातर दो हजार के नए नोट हैं। विभाग की छापामारी से बैंक में हड़कंप मच गया। बता दें कि विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी जयपुर, अजमेर और मुंबई में कई एजुकेशन इंस्टीट्यूट संचालित करती है। इसके अलावा जयपुर में वह अरबन कोपरेटिव बैंक का संचालन भी करती है। आयकर विभाग की टीम ने जयपुर स्थित इसी बैंक में छापामारी कर बड़ी रकम बरामद की है। इसके अलावा विभाग की टीम सोसायटी के अन्य कार्यालयों पर भी छापामारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने चार दिन पहले चेन्नई स्थित खनन कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारकर 93 करोड़ रुपये की रकम बरामद की थी, इसमें से काफी मात्रा नए नोटों की थी।
- Details
नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उदयपुर स्थित एक फैक्ट्री से 3,000 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की है और इस सिलसिले में बॉलीवुड के निर्माता सुभाष दुधानी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई अधिकारियों ने 28 अक्तूबर को उदयपुर स्थित मरूधर ड्रिंक्स कंपनी के परिसर में छापा मारा और पाया कि एक कमरे में प्रतिबंधित मैन्ड्रेक्स गोलियां कार्टनों में रखी थीं। सीबीईसी के अध्यक्ष नजीब शाह ने बताया ‘गोलियों की कुल संख्या दो करोड़ से अधिक है और वजन करीब 23.5 मीट्रिक टन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गोलियों की कीमत लगभग 3000 करोड़ रूपये से अधिक है। इसे केंद्रीय आबकारी एवं सीमाशुल्क बोर्ड की जांच शाखा डीआरआई द्वारा अब तक की गई नशीली दवाओं की सबसे बड़ी जब्ती बताया गया है। शाह ने बताया ‘हमने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है और इस ड्रग सिंडिकेट में लिप्त अन्य लोगों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।’ उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता सुभाष दुधानी का कारोबार एवं संपत्ति मुंबई में भी है। उन्होंने बताया कि डीआरआई मुंबई को मास्टरमाइंड के बारे में सूचना मिली और सीमा सुरक्षा बल की मदद से उसका उदयपुर में पता चला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद प्रतिबंधित नशीली दवा को मैन्ड्रेक्स, एम पिल्स, बटन या स्मार्टीज के नाम से जाना जाता है और अक्सर भांग के साथ इसका सेवन किया जाता है।
- Details
बीकानेर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया है और आशंका जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गई सैन्य कार्रवाई का श्रेय लेते हुए इसे भुनाने की कोशिश में कुछ राज्यों में समय से पहले चुनाव कराने की घोषणा कर कर सकते हैं। कामत ने कल यहां कांग्रेस सेवादल के राज्यस्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुजरात में कुछ राज्यों में समय से पहले चुनाव करवाने की चर्चा है। आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है, लिहाजा सतर्क रहते हुए हर समय चुनावों के लिये तैयार रहना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘पठानकोट और उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिये जवाब देना था लेकिन इसका श्रेय लेने की आवश्यकता नहीं थी। वहां हमारे जवान ‘शहीद’ हुए लेकिन भाजपा उत्तर प्रदेश में सैन्य कार्रवाई की सफलता के पोस्टर लगा रही है।’ कामत ने कहा कि मोदी सरकार इसका दुष्प्रचार कर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। सैन्य कार्रवाई हमारे कार्यकाल में भी हुई थी लेकिन हमने इसका श्रेय लेने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोगों में दरार पैदा करने की कोशिशें की जा रही है। इसका खमियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






