ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

उदयपुर: गुजरात के नए मुख्नमंत्री के रूप में विजय रूपाणी का नाम आने के बाद हार्दिक पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि रूपाणी भाजपा प्रमुख अमित शाह के खास हैं और अब उनके इशारे पर ही गुजरात में काम होगा। हार्दिक ने दावा किया कि रूपाणी सिर्फ नाम के लिए ही मुख्यमंत्री होंगे और पूरा काम अमित शाह करेंगे। दिनभर नितिन पटेल के नाम की चर्चा के बाद रूपाणी का नाम तय किए जाने पर हार्दिक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पटेल समुदाय को गुमराह किना है और कहा कि यदि नितिन पटेल को पटेल समाज में अपनी थोडी भी इमेज बचानी हैं तो वह तुरन्त उपमुख्नमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दे। हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि पटेल समुदाय का गुजरात में एक बार फिर अपमान हुआ है वहीं रूपाणी का नाम तय कर अमित शाह ने गुजरात में नई राजनीति की शुरूआत करने की कोशिश की है। हार्दिक ने कहा कि उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

उदयपुर: गुजरात पाटीदार आरक्षण आन्दोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने आशंका व्यक्त की है कि राजस्थान की भाजपा सरकार उनका फर्जी एनकांउटर कर उन्हें मार सकती है। हार्दिक पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में आशंका व्यक्त की है कि राजस्थान की भाजपा सरकार एनकांउटर करवा कर उन्हें मार सकती है। हार्दिक पटेल ने साफ किया कि जिस तरह की सख्ती उनके घर के बाहर पुलिस दिखा रही है वसी तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ करती थी और उन्हें अंदेशा हैं कि भाजपा कहीं उन्हें आतंकवादी बताकर फर्जी एनकाउंटर ना करवा दे। अदालत का आदेश है कि वह गुजरात में नहीं रह सकते बाकि पूरे देश में कहीं भी जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था नहीं बिगडे, इसके लिए हम अहिंसा से काम कर रहे हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि पता नहीं राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिना किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। वह अपना आन्दोलन अदालत के आदेशों की पालन के साथ जारी रखेंगे। राजस्थान में भी टीएसपी (जनजातीय उपयोगिता क्षेत्र) आन्दोलन, गुर्जर आन्दोलन और राजपूत समाज द्वारा आरक्षण की मांग की जा रही है और जरूरत होने पर वे इनके समर्थन में खड़े नजर आयेंगे। उन्होंने कहा कि वह अदालत के आदेश की पालन करते हुए आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े। उदयपुर की पुलिस ने प्रतापनगर इलाके में नजरबंद कर रखा हुआ है।

जयपुर: जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान को बरी कर दिया है। सलमान ने निचली अदालत से मिली सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने सलमान को शिकार के दो अलग-अलग मामलों में क्रमश: एक साल और पांच साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने मामले पर मई के आखिरी सप्ताह में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। अवैध शिकार के दो अलग-अलग मामलों में सलमान के अलावा सात अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जोधपुर के सुदूरवर्ती इलाके भावड में 26 सितंबर, 1998 को और इसी इलाके के घोड़ा फार्म्स में 28 सितंबर, 1998 को यह अवैध शिकार किए गए थे। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान इस मामले में इससे पहले जोधपुर जेल जा चुके हैं।

जयपुर: उदयपुर पुलिस ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए गुजरात के पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उसी मकान में रहने का निर्देश दिया है, जिसका पता उन्होंने अदालत में दायर शपथपत्र में दिया है। पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह हिंगड ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने हार्दिक पटेल को तलब कर अदालत का आदेश उनके सामने पढ़ा तथा स्पष्ट किया कि वह अपने अस्थायी पते वाले घर से बाहर नहीं जा सकते हैं। वह थाने में उपस्थिति देने या पुलिस के बुलावे पर ही मकान से बाहर जा सकते हैं। हिंगड ने कहा कि हार्दिक पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके वकील ने सूचित किया था कि वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं, और उन पर कोई रोक नहीं है। हार्दिक ने कहा कि वह अपने वकील से इस संबंध में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अदालत के आदेश का पालन करेगी और हार्दिक को उक्त आवास से बाहर नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक पुलिस कोे हार्दिक को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि वह आज घर में ही है और बाहर जाने का कोई प्रयास भी नहीं किया। हिंगड ने बताया कि हार्दिक की सुरक्षा के लिए उसके अस्थायी घर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख