- Details

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उन्होंने बहुत सी चीजें सीखी जो उनके चरित्र विकास में मददगार साबित हुईं। राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड पर स्थित ब्रह्म कुमारी कैंपस में ब्रह्मकुमारी की 80वीं वषर्गांठ के मौके पर आयोजित समारोह में आडवाणी ने कहा कि संघ ने चरित्र निर्माण में मदद की और उन्होंने अनुशासन के साथ कई चीजें संगठन से सीखी। उन्होंने कहा कि संघ नि:स्वार्थ भाव, ईमानदारी और प्रामाणिकता के साथ आर्दश व्यक्तित्व का निर्माण करता है. मैं ऐसे संगठन का सदस्य रहा हूं और आज भी हूं जो राष्ट्रनिर्माण के लिये सेवा करता है। आरएसएस की विचारधारा कभी भी गलत कार्यों को बढ़ावा देने का काम नहीं करती। मैंने भी अपने जीवन और आचरण में कभी मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। आडवाणी ने ब्रह्म कुमारी की विचारधारा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था की प्रमुख दादी जानकी 101 वर्ष की आयु में भी इसका संचालन कर रही है, यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस संस्था से प्रारंभ से ही जुड़ा रहा हूं. मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कैसे इसके संस्थापक दादा लेखराज ने ओम मंडली से शुरुआत की थी। दादा लेखराज एक आदर्श व्यक्ति थे, उन्होंने वैसा ही आदर्श संगठन बनाया है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।
- Details
जयपुर: राजधानी की एक विशेष अदालत ने बुधवार को अजमेर बम ब्लास्ट मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में जयपुर की विशेष अदालत ने अजमेर स्थित सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती दरगाह परिसर में करीब 9 साल पहले हुए धमाके में दोषी पाये गये भावेश पटेल और देवेन्द्र गुप्ता को सजा सुनाई। विशेष न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश गुप्ता ने आज यह फैसला सुनाते हुये मुख्य आरोपी भावेश और देवेन्द्र को आजीवन कारावास की सजा दी है। वहीं भावेश पर 10 हज़ार एवं देवेन्द्र पर पांच हज़ार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है कि इस मामले में कुल 14 आरोपियों में से तीन को दोषी पाया गया था जिसमें सुनील जोशी की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने इस मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक इन्द्रेश कुमार, स्वामी असीमानंद तथा साध्वी प्रज्ञा सहित सात आरोपियों को पहले ही दोषमुक्त करार कर दिया था। जबकि चार आरोपी अभी तक फरार है। इन फरार आरोपियों पर दस-दस लाख रूपये का इनाम घोषित किया हुआ है। इससे पहले 18 मार्च को फैसला सुनाया जाना था लेकिन कोर्ट ने सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दिया था।
- Details
धौलपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी परेशान है। पायलट आज धौलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनता से किए गए अपने वायदों को भूल रहीं हैं। ऐसे में धौलपुर की जनता उप चुनाव में इसका जबाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से उप चुनाव में जुटने का आह्वान भी किया। धौलपुर नगर परिषद इलाके में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. चंद्रभान, पूर्व वि}ामंत्री एवं राजाखेडा विधायक प्रद्युम्नसिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं डा. गिरिजा व्यास ने भी विचार व्यक्त किए।
- Details
जयपुर: भारतीय वायु सेना का सुखोई विमान बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन ग्रामीण घायल हो गए. दोनों पायलट विमान से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने कहा, ‘नियमित प्रशिक्षण उडान के दौरान सुखोई विमान बाड़मेर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट इससे निकलने में सफल रहे।’ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बाड़मेर) रामेश्वर लाल ने बताया कि यह विमान सदर पुलिस थाना इलाके में शिवकर गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस को हादसे की जानकारी दोपहर लगभग ढाई बजे दी गई जिसके बाद पुलिसकर्मियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। वायुसेना अधिकारी भी हादसास्थल पर पहुंच गए। इस हादसे में तीन ग्रामीण घायल हुए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नारायण राम, उनकी बहू दल्लूराम और 14 वर्षीय पोते हनुमानराम के रूप में की हुयी है। थाना प्रभारी कोतवाली भंवर लाल ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






