- Details
जैसलमेर: राजस्थान गुप्तचर पुलिस की हिरासत में पाक जासूस नंद लाल गर्ग उर्फ नंदू महाराज के दो फेसबुक अकाउंट होने की जानकारी मिली है। यह जानकारी उनसे की जा रहीं पूछताछ में मिली है। पाक जासूस को गुप्तचर पुलिस ने गत 19 अगस्त को जैसलमेर से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार पाक जासूस का फेसबुक पर दो अकाउंट बनाने का मकसद भारत पाक सीमावर्ती जिले बाड़मेर और जैसलमेर जिले के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बढ़ाकर उनसे सामरिक महत्व की सूचनाएं हासिल करना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पाक जासूस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जैसलमेर शहर के कई स्थानों पर स्वंय के फोटो खींच खींचकर पोस्ट किये हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कुछ स्थानों के भी फोटो पोस्ट किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने आम लोगों को अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संर्पक नहीं करने की सलाह देते हुए ऐसे लोगों के दिखने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पासपोर्ट पर भारत आये पाक जासूस नंद लाल गर्ग उर्फ नंदू महाराज को राजस्थान की खुफिया पुलिस ने गत 19 अगस्त को जैसलमेर के प्रतिबंधित क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
- Details
कोटा: राजस्थान में कोटा जिले के सुकैत क्षेत्र में पांच लोगों द्वारा 34 साल की एक महिला और उसकी 23 साल की एक सहेली को एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामला सामने आया है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. सुकैत थाना प्रभारी महेंद्र मारू ने कहा कि जयपुर शहर की दो महिलाओं ने शनिवार की रात को खेराबाद पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसौदिया, रोदू सिंह सिसौदिया, शिव धाकड़ और दो अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ितों ने शिकायत में कहा कि रिश्तेदार के घर खुंबकोट गांव जाते वक्त वे शुकवार रात को जयपुर से आई ट्रेन से रामगंगमंडी रेलवे स्टेशन पर उतरी थीं. x जब वे स्टेशन के बाहर टैक्सी की तलाश में थीं, महिलाओं का जानने वाले राजेंद्र सिसौदिया ने उन्हें लिफ्ट दी और उन्हें सुकैत क्षेत्र में अपने फार्म हाउस ले गया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद राजेंद्र ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुलाकर महिलाओं के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया और उन्हें बंधक बनाया.
- Details
जयपुर: एक व्यक्ति को जयपुर आयुक्तालय के मानसरोवर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने पर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी कपिल शास्त्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसने कल अपने घर की छत के पर पाकिस्तानी झंडा लगाया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने झंडे को जब्त कर शास्त्री को हिरासत में ले लिया। थानाधिकारी अनिल जैमनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति के आधार पर लोगों में वैमन्य फैलाना) और 295 (किसी भी समुदाय के धर्म का अनादर करना) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कुछ वर्ष पूर्व कच्ची बस्ती से यह झंडा उठाया था और अपने घर पर रख लिया था। उसके दादा स्वतंत्रता सैनानी थे। उन्होंने कहा कि उसे कल हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद छोड दिया गया।
- Details
जयपुर: राजस्थान में गत शुक्रवार को संपन्न हुए निकाय चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने 37 में से 19 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि भाजपा को 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि दो सीटें बहुजन समाज पार्टी ने जीतीं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार राजस्थान में 6 जिलों की सात नगरपालिका, सात वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य और 17 जिलों की 24 पंचायत समिति सदस्यों का उपचुनाव गत 5 अगस्त को हुआ एवं रविवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। आयोग के अनुसार 6 जिलों के जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव में कांग्रेस ने 4 और भाजपा तथा बसपा ने 1-1 सीट पर विजय हासिल की है। 24 पंचायत समिति के पंचायत सदस्यों के उपचुनाव में 13 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही, जबकि भाजपा ने 7 सीटों पर, निर्दलीयों ने 3, और बसपा ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के उपचुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रदेशभर के विभिन्न जिलों का है, जिसमें शहरी और ग्रामीण आबादी का मत शामिल है, जो बताता है कि प्रदेश के गांवों और शहरों में भाजपा के प्रति जनता में भारी असंतोष है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






