- Details
जयपुर: मई के महीने में बिहार के गया जिले में निष्कासित विधायक मनोरमा देवी के बेटे पर रोड रेज का मामला दर्ज हुआ है। अब ऐसा ही एक और मामला जयपुर में देखने को मिला है जहां सीकर के निर्दलीय विधायक नंद किशोर महरिया की बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर के बाद छह लोगों को कुचल दिया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मामला शुक्रवार रात दो बजे का है जब एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार 6 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बीएमडब्लू कार सीकर से विधायक नंद किशोर महरिया की है और हादसे के समय उनका बेटा सिद्धार्थ कार को चला रहा था। हालांकि सिद्धार्थ ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि कार वो नहीं बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था। आरोपी सिद्धार्थ ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि 'हम लोग आइसक्रीम खाने गए हुए थे। बारिश तेज़ हो रही थी और हम वापिस आने लगे। तभी रास्ते में एक ऑटोरिक्शा सामने आ गया जिसमें लाइट्स नहीं थी। ड्रायवर ने उसको बचाने के लिए कार को मोड़ा लेकिन गाड़ी का राइड साइड ऑटो को लग गया और वह पलट गया। इसके बाद गाड़ी पीसीआर वैन से जा टकराई।' सिद्धार्थ का कहना है कि 'मैं और मेरा परिवार पीड़ित परिवारों की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं।
- Details
जयपुर: राजस्थान राज्य महिला आयोग की एक सदस्य द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के साथ खींची सेल्फी के बाद उपजे विवाद पर आयोग की अध्यक्ष ने सदस्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि सदस्य सौम्या गुर्जर के साथ सेल्फी में आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। बुधवार को जयपुर उत्तर के महिला पुलिस थाने में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा और सदस्य सौम्या गुर्जर दुष्कर्म पीड़िता से मिलने थाने गई थीं। उसी दौरान सेल्फी ली गई थी। दो सेल्फी में आयोग की सदस्य गुर्जर को सेल्फी लेते देखा जा सकता है। दोनो सेल्फी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि वह जब पीड़िता से बातचीत कर रही थीं, उसी दौरान आयोग की सदस्य ने इन सेल्फी को क्लिक किया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में पता नहीं है। मैं ऐसे कार्यों का समर्थन नहीं करती इसलिये मैंने आयोग की सदस्य से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। सदस्य को गुरुवार तक इस पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।' गौरतलब है कि थाने में पुलिस अधिकारी के कमरे में आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा और सदस्य सौम्या गुर्जर सेल्फी में दिखाई दे रही हैं, और सेल्फी को उनके पास खड़े किसी अन्य ने लिया है। गौरतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता ने दहेज के लिये 51,000 रुपये नहीं देने पर अपने पति और जेठ पर दुष्कर्म, अभद्र भाषा, उसके माथे और हाथ में अपशब्द गुदवाने का आरोप लगाया है।
- Details
जयपुर: दहेज को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने और मार दिए जाने तक की ख़बरें आएदिन पढ़ने को मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार जयपुर में दहेजलोभी ससुराल वालों ने अपनी पुत्रवधू के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद सारी उम्र उसे नहीं भूल पाएगा। 28-वर्षीय लड़की के माता-पिता ने पुलिस में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाते हुए बताया कि ससुराल वालों ने कथित रूप से पहले तो उनकी बेटी को बुरी तरह मारा-पीटा, और जब वह बेहोश हो गई, उसके शरीर पर सात जगह गोदना (टैटू - tattoo) करवा दिया, और गालियां लिखवा दीं। उनकी बेटी के माथे पर बनाए गए टैटू में लिखवाया गया, 'मेरा बाप चोर है', क्योंकि उसके माता-पिता पिछले साल हुई उसकी शादी में 51,000 रुपये दहेज के रूप में नहीं दे पाए थे। यहीं नहीं, ससुराल वालों ने उनकी बेटी के शरीर के छह अन्य हिस्सों में भी गालियों को गोदने के रूप में (टैटू - tattoo) लिखवा दिया। लड़की के माता-पिता का दावा है कि ससुराल वालों ने पिछले महीने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोई द्रव पिलाया था, और फिर अलवर स्थित गांव से किसी अज्ञात जगह ले जाकर उसके शरीर पर गोदने करवाए।
- Details
जोधुपर: उत्तर प्रदेश के कैराना में हिन्दुओं के कथित विस्थापन को लेकर जारी विवाद के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आज के समय में विस्थापन की खबरें ‘दुखदायी और परेशान करने वाली’ हैं। लोगों के मन से निराशा दूर होनी चाहिए। हिंदुओं का पलायन रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से विस्थापन की खबरें दुखदायी और परेशान करने वाली हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तरह के लोगों के दिल से निराशावाद दूर कर कर उनमें यह भावना भरे कि यह देश हमारा है, यह जमीं हमारी है। भागवत रविवार को ‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ के मौके पर जोधपुर के लाल सागर इलाके में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में स्वयंसेवकों की एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। यह दिवस मराठा नरेश छत्रपति शिवाजी के राजतिलक के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी के समय भी ऐसी हीं स्थिति थी, लेकिन उन्होंने हिन्दुओं को एकजुट किया और उनमें राष्ट्रीयता एवं बलिदान की भावना भरी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






