- Details
मेवाड़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में स्थित एक मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के नौ विद्यार्थियों और एक हॉस्टल वार्डन को पिछले सप्ताह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मैच को लेकर छात्रावास के मेस में हुए झगड़े के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मेवाड़ विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी हरीश गुरनानी ने आज (गुरुवार) यहां बताया कि संस्थान ने इन नौ छात्रों को निलंबित कर दिया है। ये छात्र सोमवार को जमानत पर रिहा किए गए। इनके साथ ही उन सात छात्रों को भी रिहा कर दिया गया जिन्हें 31 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। गुरनानी ने बताया ‘16 छात्रों को 25 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्रों ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मैच के बाद छात्रावास में उत्पात मचाया और आपस में हुए झगड़े में एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में नौ विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया।’
- Details
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागाये जाने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। पायलट ने आज एक बयान जारी कर कहा कि 28 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को सदन में अपना बहुमत साबित करने का समय दिया गया था। इससे पूर्व ही केंद्र सरकार द्वारा अनैतिक कदम उठा कर सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से केंद्र में काबिज हुई है तभी से कांग्रेस शासित राज्यों में अस्थिरता पैदा करने के लिये प्रयासरत है । अरूणाचल प्रदेश में जिस प्राकर से चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को अवैधानिक प्रक्रिया अपना कर हटाया गया उसी प्रकार से उत्तराखंड में भी संवैधानिक व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ जाकर राष्ट्रपति शासन लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को बहुमत लोकतंत्र की रक्षा के लिये दिया था ना कि संवैधानिक मूल्यों की हत्या के लिए।
- Details
उदयपुर: अपनी पत्नी की कथित हत्या के आरोप में उदयपुर जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आज (शुक्रवार) सुबह आत्महत्या कर ली। सूरजपोल थाना पुलिस के अनुसार लाल सिंह (30) ने अपनी बैरक में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को उदयपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। न्यायिक मजिस्टेट्र की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड की देखरेख में मृतक विचाराधीन कैदी का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक लालसिंह मावली थाना क्षेत्र के भीमलखेडा गांव का निवासी था और अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। मामले की सुनवाई चल रही थी।
- Details
जयपुर: उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी के 27 विधायकों ने जयपुर में गुरुवार को होली का त्यौहार मनाया। उत्तराखंड के रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चौहान ने बताया कि ‘हम लोगों ने आज जयपुर में होली का त्योहार मनाया और जयपुर के दर्शनीय स्थलों को देखने जा रहे हैं। कल हम लोग अजमेर के पुष्कर तीर्थ स्थल जाएंगे।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी उतराखंड में सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी और वहां चल रहा राजनीति सकंट खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व रणनीति तय कर रहा है। उत्तराखंड से जयपुर पहुंचे 27 विधायक जयपुर-अजमेर रोड पर एक होटल में रुके हुए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के आठ बागी विधायक दो दिन पूर्व जयपुर में एक निजी फार्म हाउस में थे और वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






