- Details
जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा सरकार की दूसरी वषर्गाँठ के अवसर पर आयोजित जश्न समारोह के दौरान विकासवाद और विरोधवाद का जुमला देकर फिर से जनता को भ्रमित करने का काम किया गया है। पायलट ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री जनता के सामने अपनी सरकार के वास्तविक लेखे-जोखे को रखते तथा अपने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते तो अच्छा होता, परन्तु दुर्भाग्य है कि उन्होंने सिर्फ द्वेष को प्रदर्शित करते हुए विकासवाद और विरोधवाद का जुमला दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत एक परिपक्व लोकतांत्रिक देश है जो स्वतंत्रता के पश्चात् आज जिस मुकाम पर खड़ा है वहाँ तक पहुंचने में कांग्रेस के योगदान को नकारना भारत के अस्तित्व को नकारने जैसा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नाकामियों व गलतियों को उजागर करना विपक्ष का धर्म है, जिसे विरोध बताकर प्रधानमंत्री जनता को भ्रमित कर रहे है।
- Details
जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ थाने में पदस्थापित एएसआई श्रवण कुमार को कथित रूप से पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरों प्रवक्ता के अनुसार श्रवण कुमार को परिवादी महेश कुमार से उसके खिलाफ एक मामले में उसका नाम निकालने की एवज में पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है । ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है ।
- Details
जयपुर: भाजपा शासित राजस्थान में कक्षा 8 की नयी पाठ्य पुस्तक से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम हटा दिया गया है। पूर्व में प्रकाशित पुस्तक में नेहरू के बारे में लिखा गया था कि बैरिस्टर बनने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और बाद में कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने और वह आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से संबधित पाठयक्रम में कक्षा 8 के सामाजिक विज्ञान की संशोधित पुस्तक में नेहरू के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। हालांकि संशोधित पुस्तक बाजार में उपलब्ध नहीं है। इस पुस्तक के प्रकाशक राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल ने इसे वेबसाइट पर अपलोड किया है। पुस्तक के संशोधित संस्करण में स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी का नाम जोड़ा गया है। साथ में वीर सावरकर, महात्मा गांधी, भगतसिंह, बालगंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस आदि अन्य नामों का पहले से उल्लेख है, लेकिन नेहरू का नाम ना तो पुस्तक के स्वतंत्रता संग्राम के पाठ में और ना ही आजादी के बाद के भारत के पाठ में उल्लेखित है। संशोधित पुस्तक का पाठयक्रम उदयपुर के राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। राजस्थान विनसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने इस मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार राजस्थान में अपना एजेंडा लागू करने में आगे बढ़ रही है और उसने देश के स्वत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता जवाहर लाल नेहरू का नाम हटाकर ओछी राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
- Details
जयपुर: जयपुर आयुक्तालय के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में छुपा हुआ कैमरा पाए जाने पर पुलिस ने दुकान में काम करने वाले तीन सेल्समेन को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी राकेश शर्मा ने एक युवती की ओर से दर्ज करवायी गई शिकायत के हवाले से बताया कि एक दुकान में बुधवार रात कपड़े खरीदने के दौरान युवती कपड़ों की फिटिंग जांचने के लिए चेंजिंग रूम में गई। लेकिन वहां उसे छुपा हुआ कैमरा दिखाई दिया तो उसने दुकान की संचालिका जेनी कृष्णानी को शिकायत की और रिकॉर्डिंग को हटाने का आग्रह किया, लेकिन उसने रिकार्डिंग नहीं हटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकान के सैल्समेन रोहित, रवि और आदर्श श्रीवास्तव को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






