- Details
नई दिल्ली: राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही बयान दिया है। राजस्थान के चुरु में एक कार्यक्रम के दौरान जब वह पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जब अमेरिका जाते थे तो उन्हें रिसीव करने के लिए ऐरे-गैरे मंत्री जाते थे, लेकिन पीएम मोदी को लेने खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा जाते हैं। इसी दौरान उन्होंने पीएम मनमोहन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि राजस्थान के गृहमंत्री द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के लिए अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों के प्रयोग की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। एक केबिनेट स्तर के मंत्री का इस तरह का आचरण बेहद शर्मनाक है भारतीय जनता पार्टी इस पर त्वरित रूप से एक्शन ले और गृहमंत्री को तुरंत पद से हटाएं।
- Details
जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धर्मपाल चौधरी द्वारा एक पत्रकार को धमकाने वाला एक कथित ऑडियो आज वायरल हो गया। विधायक ने हालांकि इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि यह आवाज उनकी नहीं है। ऑडियों में भाजपा विधायक पत्रकार को उसके द्वारा दी गई खबर को लेकर धमका रहे है और गालियां देते हुए पत्रकार को झूठी खबर छापने के लिए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने, सबक सिखाने की धमकी देते सुना जा सकता रहे है। ऑडियों में पत्रकार प्रकाशित खबर पर सफाई दे रहा है। इधर, भाजपा विधायक चौधरी ने वायरल हुए ऑडियों में अपनी आवाज होने से इंकार करते हुए कहा, ‘मैं इसकी (वायरल ऑडियो) छानबीन करवा रहा हूं। किसी कार्यकर्ता की आवाज होगी, मेरी आवाज नहीं है। मैंने किसी पत्रकार को नहीं धमकाया।’ पत्रकार एक प्रमुख दैनिक हिन्दी समाचार पत्र से जुडा हुआ है।
- Details
उदयपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। आज ‘ग्लोबल डिप्लोमेसी’ एवं ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स’ में भारत केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरा है। सिंह ने उदयपुर की दो दिवसीय यात्रा के अन्तिम दिन आज यहां खेल गांव में महाराणा प्रताप इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भूमि पूजन कर स्टेडियम की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि आज विश्व का कोई भी देश भारत को नजर अंदाज नहीं कर सकता। भारत की इस उभरती ताकत के अनुरूप नौजवानों को अपनी प्रतिभा को निखारना होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक प्रताप का नाम रहेगा। महाराणा प्रताप की जीवनी और उनका इतिहास अद्भुत है। उनका इतिहास पढ़कर ही राजस्थान की जीवन शैली को वास्तविक रूप से जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की युक्ति और भामाशाह की सम्पत्ति के सामंजस्य ने राजस्थान के इतिहास को विलक्षण बना दिया है। स्वाभिमान की रक्षा के लिए मर मिटने वाले प्रताप के महान योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को हर साल धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।
- Details
जयपुर: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो वर्ष से जयपुर में रह रही पाकिस्तानी किशोरी की मदद का आश्वासन दिया है, जिसका सपना डॉक्टर बनना है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद से दो वर्ष पहले अपने माता-पिता के साथ जयपुर आयी 19 वर्षीय मशाल माहेश्वरी डॉक्टर बनना चाहती है लेकिन पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। उसके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। मशाल ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किये लेकिन उसे एआईपीएमटी देने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि केवल अनिवासी भारतीयों और भारतीय नागरिकों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाती है। मशाल की कहानी जानने के बाद सुषमा ने उसे आश्वस्त किया कि वह उसके सपने के साकार होने में उसकी मदद करेंगी। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मशाल- निराश मत हो मेरी बच्ची। मेडिकल कॉलेज में तुम्हारे नामांकन के मामले को मैं व्यक्तिगत रूप से देखूंगी।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






