ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में दूसरी जाति के लड़के से विवाह करने वाली लड़की को उसके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव के चौराहे पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से जिंदा जला दिया। 30-वर्षीय महिला ने आठ वर्ष पहले विवाह किया था और शादी के बाद पहली बार गांव आई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 वर्षीय रमा कुवंर ने आठ साल पहले अपने गांव के प्रकाश सेवक से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद दोनों ने कहीं और रहना शुरू कर दिया था। महिला की तीन साल की एक बेटी भी है। गत शुक्रवार की रात को वह अपने गांव में ससुराल आई थी। ससुराल उसके घर के पास ही है। जब उसके भाई लक्ष्मण सिंह और परिजनों को उसके ससुराल में होने का पता चला तो उन्होंने उसके घर (ससुराल) से पकड़ कर उसे बाहर निकाला और गांव वालों के सामने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

जयपुर: राजस्थान विधान सभा में प्रतिपक्ष कांग्रेस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इसके लिए माफी मांगने और टिप्पणी करने वाले दोनों भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही विशिष्ट सचिव पृथ्वी राज ने गत सत्र में पारित विधेयकों की जानकारी सदन को देना शुरू किया, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने आसन की अनुमति लिए बगैर राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले विधायकों के खिलाफ एफआईआर करवाने और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इसके लिए माफी मांगने की मांग की। डूडी ने कहा कि भाजपा विधायक कैलाश चौधरी और ज्ञान देव आहूजा ने राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। सदन की नेता को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और दोनों विधायकों पर एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए।

अलवर: राजस्थान के एक बीजेपी विधायक जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रों की किराने की सूची (ग्रासरीलिस्ट) का जिक्र करके उपहास का पात्र बन गए हैं। यूनिवर्सिटी परिसर में एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जेएनयू के छात्रों और केंद्र सरकार के बीच इस समय टकराव की स्थिति है। विधायक ज्ञानदेव आहूजा के अनुसार, उन्‍होंने जेएनयू के छात्रों की सामान की यह सूची सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के जरिये हासिल की है। जेएनयू के 'देशद्रोहियों' के खिलाफ दिल्ली से करीब 150 किमी दूर अलवर में एक प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आहूजा ने कहा, 'जेएनयू में रोजाना 3000 बीयर की बोतलें, 2000 शराब की बोतलें, 10 हजार सिगरेट के टुकड़े, 4 हजार बीड़ी, 50 हजार हड्डियों के टुकड़े, 2 हजार चिप्स के पैकेट, 3 हजार उपयोग किए गए कंडोम और 500 गर्भपात के इंजेक्शन मिलते हैं।' 63 वर्षीय आहूजा ने कहा कि कंडोम हमारी बहनों और बेटियों के साथ 'गलत काम' के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए भाजपा जैसे हथकण्डे अपना रही है, वे देश में वैमनस्य का वातावरण पैदा कर रहे हैं। पायलट ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपनी विचारधारा में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, देश के खिलाफ नारे लगाने वालों का स्थान सलाखों के पीछे है, लेकिन झूठे तथ्यों के आधार पर किसी का आपराधिकरण करना सियासी लाभ के लिए बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर अब तक देश हित में दी गई कुर्बानियों के लिए जाना जाता है। अंग्रेजी दास्ता से देश को मुक्त करवाने के दौरान कांग्रेस पूरे देश की भावना अभिव्यक्त करने का काम कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली और आज के भारत के विकसित स्वरूप को समग्र विकास की नीति के तहत् मूर्त रूप दिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख