- Details
जयपुर: राजस्थान के राजसमंद जिले के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस एन खींची को जिले के थाने में तीन लोगों को यातना देने के मामले में दो साल की जेल और एक हजार रुपए के आर्थिक दंड की सजा गत सोमवार को सुनाई गई है। खींची वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक (सीआईडी,सिविल राईट्स) के पद पर कार्यरत है। दो अक्टूबर 2000 में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामलें में रमेश चंद्र टांक, रमेश चपलोत, और भगवती लाल को थाने में लाया गया था। शिकायत तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस एन खींची को की गई थी। शिकायतकर्ता रमेश चंद्र टांक के अधिवक्ता एस एल लडढा ने आज ( बुधवार) बताया कि तत्कालीन अधिकारी खींची ने थाने में उन्हें पीटा और यातनाएं दी। बाद में पीडितों को दो दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया और 4 अक्टूबर को उन्हें जमानत पर छोड दिया गया। उन्होंने बताया कि हमारी प्रार्थना पर एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिसने पीटने की पुष्टि की।
- Details
जयपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में विश्व समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी देश मिलकर इस खतरे का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकते हैं। सिंह ने ‘काउंटर टेरेरिज्म कान्फ्रेंस 2016’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आतंकवाद के बढ़ते हुए खतरे से लड़ने के लिए तैयार की गई राष्ट्रीय सुरक्षा व्यूह रचना के तहत इस तरह के वातावरण निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को निर्बाध विकास एवं प्रगति करने के सभी अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक कानूनी एवं ढांचागत होमवर्क तैयार किया जा रहा है ताकि आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
- Details
बीकानेर: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि भाजपा सरकार बहुमत के घमण्ड में चूर होकर आम आदमी की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। पायलट आज यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा कर्मचारी मैदान, कलेक्ट्रेट के सामने संभाग की जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए किये जा रहे आमरण अनशन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में लोक-लुभावने वादे कर स}ाा में आने के बाद भाजपा के राज में महिलाओं, दलितों व कमजोर वगोर्ं पर लगातार अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश की संवेदनहीन भाजपा सरकार का मुकाबला कांग्रेसजनों को सडकों पर आकर करना होगा जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की पूरी जिम्मेदारी है कि जनता को जागरूक रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि जो योजनाएं पूर्ववर्ती सरकार ने लागू की थी उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो।
- Details
जयपुर: जयपुर साहित्य महोत्सव के अंतिम दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किस हद तक नियंत्रण किया जा सकता है, इस विषय पर हो रही चर्चा के दौरान अभिनेता अनुपम खेर और दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा के बीच तकरार हो गई। 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीम होनी चाहिए?' सत्र में प्रस्ताव के खिलाफ में बोलते हुए खेर ने आरोप लगाया कि जयपुर साहित्य महोत्सव जैसे समारोहों में असहिष्णुता के माहौल जैसी समझ तैयार की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी छवि नहीं बनानी चाहिए कि देश की जनता डर के माहौल में जी रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसे महोत्सवों में असहिष्णुता के माहौल जैसी समझ तैयार की जा रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रत्येक नागरिक में एक जिम्मेदारी की भावना के साथ आती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






