- Details
चंडीगढ़: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सोमवार को कहा कि जब तक सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। डल्लेवाल ने 130 दिन बाद रविवार को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त की थी।
4 मई को केंद्र के साथ करेंगे वार्ता: डल्लेवाल
डल्लेवाल ने कहा कि किसान नेता केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित चार मई की बैठक में शामिल होंगे क्योंकि वे सरकार को यह बहाना बनाने नहीं देना चाहते कि किसान बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘‘हम बैठक में शामिल होंगे और मजबूती से अपनी मांगे रखेंगे।’’
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) द्वारा की जाने वाली एक बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। वह इन दोनों संगठनों के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हम दोनों मंचों की बैठक करेंगे और अगली रणनीति पर फैसला करेंगे।’’
- Details
चंडीगढ़: पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था। डल्लेवाल ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में घोषणा की कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर रहे हैं।
डल्लेवाल ने ‘महापंचायत’ में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप (किसानों) सभी ने मुझसे आमरण अनशन खत्म करने को कहा है। आंदोलन को बनाए रखने के लिए मैं आपका ऋणी हूं। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं आपके आदेश को स्वीकार करता हूं।’’ डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था।
- Details
मोहाली: पंजाब के मोहाली के जीरकपुर की महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी पास्टर बजिंदर सिंह को मोहाली की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में ले लिया था। वह पटियाला जेल में बंद है।
महिला से दुष्कर्म के मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह सोमवार को अदालत में पेश हुआ था। उस दिन की पेशी के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। पास्टर के खिलाफ अदालत में उनके वकील एचएस धानोआ ने याचिका दायर करके अदालत को बताया था कि 3 मार्च को पास्टर बजिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती थे। जिस कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके और उनकी तरफ से पेशी से छूट के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। दूसरी तरफ सरकारी वकील और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बजिंदर सिंह के गैर जमानती वारंट रद्द करते इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की थी।
- Details
अमृतसर: अमृतसर में मंदिर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है।
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लग गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी।
उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






