- Details
मोगा: पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को तीन मोटर साइकिल सवार हमलावरों ने निजी रंजिश के चलते शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में 11 वर्षीय एक लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। पंजाब पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और छह आरोपियों सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर और अरुण सिंगला को नामजद किया है और कहा है कि यह अपराध व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किया गया था। विरोध स्वरूप शिवसेना नेताओं ने मोगा शहर में बंद की घोषणा की।
छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस अधीक्षक बाल कृष्ण सिंगला ने मीडिया को बताया, "तीन हमलावर बाइक पर आए और शिवसेना नेता मंगत राय मंगा पर गोलियां चलाई। इसके अलावा, इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा और एक सैलून मालिक घायल हो गए हैं।" उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, "हमने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।"
- Details
चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आंदोलन के प्रयास को विफल करने को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी किसानों ने जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत, संगरूर में विधायक नरिंदर कौर भारज, नाभा में देव मान, बटाला में अमंशेर सिंह शेरी कलसी और मोगा में मंजीत सिंह सहित विभिन्न आप विधायकों के आवासों और कार्यालयों के सामने धरना दिया।
किसान संगठन ने पांच मार्च के विरोध कार्यक्रम से पहले कई किसान नेताओं को ‘हिरासत में’ लेने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की।
किसान नेता रवनीत बराड़ ने कहा, ‘‘हम अपना विरोध शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं, जो अन्य किसानों के साथ मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय के बाहर बैठे थे।
- Details
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में इमारत गिरने का मामला सामने आ रहा है। शनिवार (8 मार्च) की शाम अचानक हुए इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरने से एक धमाके जैसी आवाज आई, जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
हादसा लुधियाना के फेस-8 क्षेत्र में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे करीब 4 से 5 लोग दबे हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। घटनास्थल पर थाना फोकल पॉइंट की पुलिस रेस्क्यू का काम करवा रही है।
जानकारी देते हुए एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया, "फिलहाल रेस्क्यू कार्य जारी है। 4 से 5 लोगों के इमारत के नीचे दबे होने का अनुमान है।"
सीएम भगवंत मान ने लिया संज्ञान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले का संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की जानकारी दी।
- Details
चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 10 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के आवासों के बाहर धरना देगा। इस संबंध में निर्णय लुधियाना में एसकेएम द्वारा आयोजित एक आपात बैठक में लिया गया। उक्त बैठक ऐसे समय में हुई जब पंजाब पुलिस ने बुधवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के धरने के लिए एसकेएम के आह्वान पर चंडीगढ़ जाने के किसानों के प्रयास को विफल कर दिया था। किसानों को रोकने के लिए राज्य भर में कई जांच चौकियां स्थापित की गईं और केंद्र शासित प्रदेश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
एसकेएम 30 से अधिक किसान संगठनों का एक समूह है और उसने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चंडीगढ़ में धरने का आह्वान किया था। किसानों की इन मांगों में राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर छह फसलों की खरीद की मांग भी शामिल है। लुधियाना में आज हुई बैठक में एसकेएम नेताओं ने किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






