ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के बीच एक बस पुल से नीचे गिर गई। पुल के नीचे एक नाला था, जिसमें बस गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और नाले के अंदर से लोगों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पर्रे ने बताया, "दुर्भाग्य से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है। इनमें से 5 तलवंडी अस्पताल में जबकि अन्य तीन लोगों की जान सिविल अस्पताल बठिंडा में गई। आठ लोगों में से, 5 की पहचान कर ली गई है और तीन की पहचान की जानी बाकी है। बस तेज गति में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से हादसा हुआ। सरकार जो भी मदद कर सकती है वह परिवारों को दी जाएगी।

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बंद के दौरान आम जनता की सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। किसान नेता ने कहा कि बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी।

किसान नेताओं ने युवाओं से की शांति बनाए रखने की अपील की

पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। हम पूरे पंजाब, खासकर युवाओं से अनुरोध करते हैं कि मंच द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करें और इस बंद को समर्थन दें। खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी-पंजाब के किसान नेता पंधेर ने कहा, "30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा।

चंडीगढ़/पीलीभीत: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस मुठभेड़ में हुई इस फायरिंग से तीनों अपराधी ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर में हुई है।

पुलिस मुठभेड़ में हुई फायरिंग से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर रवाना किया गया है, जहां उनकी मौत की खबर सामने आई। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। घायल अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान प्रायोजित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में मॉड्यूल के तीन सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी।

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पूरे पंजाब में रेलें रोकी जाएंगी। हर जिले में किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल पटरियों पर धरना देंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।

कमेटी की ओर से बुलाई बैठक में जाने से किसानों का इंकार 

पंधेर ने कहा कि कुछ मीडिया वालों की तरफ से किसानों की दोनों यूनियनों को अलग-अलग बताया जा रहा है, जोकि सरासर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंधेर ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों की आवाज संसद में नहीं उठा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंधेर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे किसानों के लिए क्या कर रहे हैं? किसानों ने सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के साथ बैठक से इंकार कर दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख