- Details
चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले विभिन्न संगठनों के किसानों ने रविवार को अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब में कई स्थानों पर ट्रैक्टर परेड निकाली। इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए व्यापक ऋण माफी योजना, बिजली का निजीकरण बंद किया जाना, कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति रूपरेखा (एनपीएफएएम) को वापस लेना और ऋण माफी समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
किसानों की मांगों को उजागर करने के लिए एसकेएम के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लिया। कुछ स्थानों पर, उनके ट्रैक्टरों पर काले झंडे प्रमुखता से लगाए गए थे। एसकेएम ने किसानों से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में जिला, संभाग स्तर पर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल परेड निकालने का आह्वान किया था। एसकेएम ने हाल में एक बयान में कहा, ‘‘सभी लंबित मांगों को हासिल करने के लिए, भागीदारी बढ़ाने के साथ 2020-21 के दिल्ली बॉर्डर पर ऐतिहासिक किसान संघर्ष से भी बड़ा एक विशाल, दृढ़ और देशव्यापी संघर्ष की योजना बनानी होगी।’’
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): खनौरी और शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ‘‘बिगड़ती’’ सेहत के मद्देनजर बिना किसी देरी के उनके आंदोलन को समर्थन देने और मजबूत करने की अपील की। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं ने यह अपील एसकेएम की छह सदस्यीय समिति से की, जिसने शुक्रवार को खनौरी आंदोलन स्थल का दौरा किया।
एसकेएम नेता डल्लेवाला के आमरण अनशन का 47वॉं दिन
एसकेएम नेताओं ने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र के खिलाफ संयुक्त लड़ाई के लिए किसान संगठनों के बीच एकजुटता पर जोर दिया। एसकेएम 30 से अधिक किसान संगठनों का संयुक्त मंच है जिसने डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डल्लेवाला का आमरण अनशन शनिवार को 47वें दिन में प्रवेश कर गया। छह सदस्यीय समिति में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, रमिंदर सिंह पटियाला, जंगवीर सिंह और कृष्ण प्रसाद शामिल थे।
- Details
लुधियाना (जनादेश ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा
गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे।
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "आज कार्यसमिति की बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। सुखबीर सिंह बादल भी आए थे। वह चाहते थे कि कार्यसमिति उनका इस्तीफा (पार्टी अध्यक्ष पद से) स्वीकार कर ले। उन्होंने 18 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। कार्यसमिति ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है। इस बीच पार्टी के संगठनात्मक चुनाव, सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यह 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। पार्टी अध्यक्ष चुनने के लिए 1 मार्च को चुनाव होंगे। बलविंदर सिंह भूंदड़ फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए अगर कोई बड़ा फैसला लेना है तो उसका अधिकार बलविंदर सिंह भूंदड़ और संसदीय बोर्ड को दिया गया है।"
अकाल तख्त की ओर से 'तनखैया' (सिख धार्मिक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी) घोषित किए जाने के करीब 2 महीने बाद पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






