ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कहा कि पुलिस मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। याचिका में कोर्ट से दखल देने की मांग की गई है।

याचिका में जुनैद ने कहा है कि पुलिस ने उसे दिल्ली से उठाया और 4-5 घंटे के बाद हरिद्वार के पास छोड़ दिया। इस दौरान उसे धमकाया गया। जुनैद का आरोप है कि उनके पिता और बहन की ससुराल के लोगों को भी परेशान किया जा रहा है।

मोहम्मद जुनैद प्रोटेस्ट के दौरान कई दिनों तक सामने ही नहीं आए थे। वो आमतौर पर पर्दे के पीछे रहकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल युवाओं को भोजन-पीने का पानी की व्यवस्था करते थे, लेकिन प्रदर्शन के आखिर तक आते-आते उन्हें लोग 'जुनैद भाई' के नाम से पहचानने लगे और वो आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हो गए।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): बहुचर्चित नीट-यूजी (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन बड़ा झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष अदालत में इस मामले की पहली सुनवाई होनी थी, लेकिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से कोई भी सरकारी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई आगामी 3 अगस्त तक के लिए टाल दी है।

अदालत में नहीं पहुंचा सीबीआई का वकील

राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलीगा की अदालत में इस नए फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत नीट पेपर लीक मामले से जुड़े आरोपियों दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई तय थी। तय समय पर आरोपियों के अधिवक्ता एपी सिंह तो कोर्ट में मौजूद मिले, लेकिन सीबीआई की तरफ से पैरवी के लिए कोई भी पब्लिक प्रोसिक्यूटर उपस्थित नहीं हो सका।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक का जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केजरीवाल ने सीजेपी के आज देश भर में घोषित विरोध प्रदर्शन में सभी से भाग लेने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला है। एक्स पर एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के एलान को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीयत में खोट है। यह बयान 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई द्वारा बेगुनाह करार दिए जाने के बाद आया है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर जांच में सबूत ही नहीं पेश करने हैं, तो फास्ट-ट्रैक कोर्ट का यह नाटक क्यों? प्रधानमंत्री ने बीती रात 12 बजे यह घोषणा की थी।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से एक अत्यावश्यक सलाह (एडवाइजरी सर्कुलर) जारी की गई है। एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के टेलीफोन पर दिए गए निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है।

जानें एडवाइजरी में क्या कहा गया है?

एडवाइजरी में कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की गंभीर और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए 23 जुलाई को सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद कर दिए जाएं। सभी प्रतिष्ठान मालिकों और संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और पूरा सहयोग देने की अपील की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख