- Details
नई दिल्ली: नई दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के कैंपस में आग लग गई, इसे शिक्षा मंत्रालय का ऑफिस बताया जा रहा है। अब केंद्र सरकार की ओर से इस पर स्पष्टीकरण आया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये एसपीए का कैंपस है, शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है।
शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया स्पष्टीकरण
शिक्षा मंत्रालय ने कहा, 'यह यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है. जबकि आग लगने की घटना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के परिसर में हुई, जो आईटीओ, नई दिल्ली में स्थित है।' मंत्रालय ने आगे कहा, 'आग लगने की घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है। इसके अलावा, आग मामूली थी और उस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।'
- Details
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के बंगाली मार्केट क्षेत्र के टोडरमल पार्क इलाके में ऑटोरिक्शा चालकों के एक समूह से बातचीत की और उनकी तकलीफों को जाना। उन्होंने ऑटोरिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि वे संसद में उनकी समस्याओं को उठाएंगे।
बातचीत के बाद राहुल गांधी एक ऑटोरिक्शा चालक की वर्दी पहनकर बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। उन्होंने ऑटो चालकों के साथ भोजन किया और बढ़ती महंगाई के बीच आजीविका चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में उनकी बातें सुनीं। इसके बाद वह एक ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से चले गए।
राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा कि आज हम लोग राहुल गांधी जी से मिले। जब हम खाना खा रहे थे, तभी वे आ गए। उन्होंने हमारे साथ खाना भी खाया और बातचीत की। राहुल गांधी जी ने हम सभी की समस्याएं पूछी तो हमने बताया कि हमारे बच्चे पढ़-लिख लिए हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे संसद में हमारे मुद्दे उठाएंगे।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने शाम होते ही अचानक करवट ले लिया। राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश हुई। लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
राजधानी में चलेगी तेज हवा
आईएमडी के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। पूरे दिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा। इसके अलावा 27 मई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






