ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। दोनो आरोपियों ने कोर्ट में दूसरी बार जमानत अर्जी लगाई थी। इससे पहले उनकी जमानत याचिका को 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

आरोपियों की नई जमानत अर्जी में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के छह महीने बाद भी मामले में कोई खास प्रोग्रेस नहीं हुई है। साथ ही उमर खालिद और शरजील इमाम पिछले छह साल से जेल में हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शरजील और उमर की जमानत याचिका इस स्टेज पर सुनवाई योग्य नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि 5 जनवरी 2026 को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत की मांग खारिज करते हुए कहा था कि इस फैसले के 1 साल बाद या फिर अभियोजन पक्ष के अहम गवाहों के बयान होने के बाद ही शरजील और उमर नए सिरे से जमानत अर्जी दाखिल कर सकते है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन आरोपी पंजाब और एक दिल्ली का रहने वाला है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये सभी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि ये सभी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे, जो उन्हें पाकिस्तान स्थित हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि गगनप्रीत को दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन शनिवार (6 जून, 2026) को शाम के वक्त खत्म हो चुका है। प्रदर्शन के खत्म होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता को धमकियां मिलने के बाद अपना घर भी छोड़ना पड़ा था।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या बोले अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार (6 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं। उनसे आखिरी बार मिले हुए एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने पिछले 15 दिनों में बहुत कुछ झेला है और धमकियों की वजह से उन्हें अपना घर भी छोड़ना पड़ा था। अब मैं उन्हें वापस उनके घर लेकर जा रहा हूं।’

नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब प्रदर्शनकारी सीधे जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं और उन्हें पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार संसद मार्ग थाना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पार्टी ने अपने पोस्ट में राजनीतिक टिप्पणी करते हुए लिखा, “कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।”

अभिजीत दिपके बोले- किताब और तिरंगा लाना न भूलें

इस बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और प्रदर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पार्टी का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगी। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख