ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

हालांकि, इस बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।

वहीं, बरौला हनुमान मूर्ति रोड पर भी भारी जाम की स्थिति बन गई, जहां वाहन रेंगते हुए नजर आए। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिला।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करें।

दुखद घटना से मैं बेहद आहत हूं: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना से मैं बेहद आहत हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।"

खड़गे ने मांग की कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को पर्याप्त और समय पर मुआवजा देना चाहिए, जिसमें तत्काल चिकित्सा सहायता भी शामिल हो। इसके साथ ही, उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करें।"

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार सुबह मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घायलों की स्थिति पर अपडेट बताया जा सकेगा। सूचना मिलते ही, 10 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, जैसे ही आज सुबह मुझे यह जानकारी मिली, हमने अपनी टीम को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित किया। उन्हें घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। मुझे ट्रेनिंग पर जाना था, लेकिन मैं ट्रेनिंग छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख