- Details
नर्ई दिल्ली: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुमूला रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। शपथ ग्रहण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बता दें कि बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की। रेड्डी संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं।
राहुल गांधी ने रेड्डी को बधाई देते हुए ‘एक्स' पर पोस्ट किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना में सभी गारंटी पूरी करेगी और ‘प्रजाला सरकार' (जनता की सरकार) साबित होगी। कांग्रेस नेतृत्व ने रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला ‘सर्वसम्मति से' लिया। रेड्डी 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना में कांग्रेस को भारी जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी को मंगलवार शाम औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इससे पहले दिल्ली में हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शपथ समारोह गुरुवार को होगा। रेवंत रेड्डी के नाम का एलान होते ही सीएम पद को लेकर चल रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के पूरे कैंपेन और जीत के बाद साफ हो गया था कि तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ही सीएम फेस हैं। रेवंत रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का चेहरा और आवाज थे। उन्हें राहुल और प्रियंका गांधी का समर्थन भी था। ऐसे में वो अघोषित रूप से सीएम कैंडिडेट थे।
रेवंत रेड्डी ने अपने करीबियों को उम्मीदवार बनाने में कड़ी मेहनत की थी। वह अच्छी तरह जानते थे कि अगर उनके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है, तो उन्हें अपनी ही पार्टी में कोई मौका नहीं मिलेगा। अब उनके समर्थकों का कहना है कि रेवंत रेड्डी के पास करीब 42 विधायक हैं।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तय कर लिए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होगे। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 39 और बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।
यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 60 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस को 39.40 फीसदी, बीआरएस को 37.35 फीसदी और बीजेपी को 13.90 फीसदी वोट मिले हैं।
रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही रेवंत सीएम के रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने रविवार (3 दिसंबर) शाम को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद सोमवार (4 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष खड़गे को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनी विमान सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। वहीं, इसका पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान ने हैदराबाद के समीप दुंडिगल में एयर फोर्स ।केडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि एएफए प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
भारतीय वायु सेना ने कहा कि विमान ने ट्रेनिंग रूटीन के लिए हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी, तभी यह दुर्घटना हुई। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट विमान के अंदर थे और उन दोनों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






