- Details
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) से मुलाकात की, जो कूल्हे की सर्जरी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को राव के इलाज के लिए आवश्यक सहायता और सहयोग करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनके (राव के) तेजी से ठीक होने की कामना की और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए तेलंगाना विधानसभा के सत्र में भाग लेने का अनुरोध किया। लोगों को सुशासन देने के लिए उनकी सलाह की आवश्यकता है।''
राव का यहां एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में बाईं ओर के कूल्हे की सर्जरी की गई है। अपने आवास पर आठ दिसंबर को गिरने से उन्हें चोट लग गई थी।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो: तेलंगाना में भाजपा ने आज एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी को राज्य विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर आपत्ति जताते हुए नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ समारोह का बहिष्कार किया। प्रोटेम स्पीकर को नए विधायकों को शपथ दिलाने का काम सौंपा गया है। तेलंगाना में चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है।
"एआईएमआईएम के सामने कभी शपथ नहीं लूंगा": राजा सिंह
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में गोशामहल से जीतने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वह "जब तक जीवित हैं, एआईएमआईएम के सामने कभी शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ही वह शपथ लेंगे। उन्होंने पूछा, "क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं, जिसने कई हिंदू विरोधी टिप्पणियां की थीं?"
चुनाव में बीजेपी ने आठ सीटें जीती हैं। राज्य इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा, औवेसी की नियुक्ति के खिलाफ है, क्योंकि यह वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की परंपरा के खिलाफ है।
- Details
हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) चीफ और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसीआर लड़खड़ा कर गिर गए, जिसकी वजह से उनके पैर और पीठ में चोटें आई हैं। इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि उनके कुल्हों में भी चोटें आई हैं। वह दुर्घटनावश गिरकर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, केसीआर राजधानी हैदराबाद स्थित घर में गिर गए, जिसके बाद उन्हें तड़के दो बजे आनन-फानन में यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने संदेह जताया है कि 69 वर्षीय नेता के गिरने की वजह से उनके कुल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। उन्हें सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही पिछले तीन दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद आज (बृहस्पतिवार) राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा नलमदा उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, डुडिल्ला श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा, डी. अनसूया सीताक्का, तुम्मला नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्णा राव, गद्दाम प्रसाद कुमार ने कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ ली है।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुडा जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी इस समारोह में मौजूद थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






