- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियां राज्य की सत्ता पाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हैदराबाद में एक रैली कर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर कटाक्ष करते हुए माइक पर "अलविदा, केसीआर" के नारे लगाए।
रविवार को रैली का एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी की माइक वाली चुटकी को दिखाया गया है। वाीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल के बाय-बाय केसीआर बोलते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे तालियां बजाने लगे।
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख हैं और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह साल 2012 से राज्य की सत्ता पर काबिज हैं। अब एक बार फिर से उनकी निगाहें सूबे की सत्ता पर हैं। कामारेड्डी में हुई एक चुनावी रैली से एक्स, पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में केसीआर को "बाय-बाय" कहते हुए और दर्शकों को धन्यवाद देते हुए दिखाया गया है।
- Details
काजीपेट/तेलंगाना (संजय कुमार): चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को चुनाव से दो दिन पहले रायतु बंधु योजना के तहत 65 लाख किसानों को 7300 करोड़ की सौगात देने वाली डीबीटी योजना पर रोक लगा दी है। ये रोक तेलंगाना के गृहमंत्री टी हरीश राव के उस घोषणा के बाद लगाई गई है, जिसमें उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा था कि सोमवार को आपके चाय-नाश्ते से पहले आपके खाते में रायतु बंधु स्कीम की रकम डिपॉजिट हो जाएगी। चुनाव आयोग ने इस घोषणा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए अपने पहले आदेश को वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि 24 नवंबर को चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को रायतु बंधु योजना की दूसरी किस्त जारी करने की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी थी। साथ ही ये भी कहा था कि लोगों को राहत और मदद पहुंचाने वाली डीबीटी योजनाओं पर आदर्श आचार संहिता का असर नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस ने जहां इस पर कड़ा एतराज जताया था। वहीं बीजेपी इसे लेकर खामोश रही और बस इतना कहा कि केंद्र सरकार किसी योजना राशि को रोकने का इरादा नहीं रखती है।
- Details
नर्ई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना में विधानसभा की 119 विधानसभा सीटें हैं। यहां 2290 कैंडिडेट इस बार चुनावी मैदान में हैं। सूबे में 30 नवंबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। तेलंगाना में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ये सवाल और बड़ा हो रहा है कि आखिर 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता किसको तेलंगाना का निजाम सौंपेगे? इस बीच राजनीतिक रणबांकुरों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। सत्ता की लड़ाई अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है।
पीएम मोदी कांग्रेस और केसीआर पर हमलावर
शनिवार (25 नवंबर) को राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और ओवैसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यार बताया था, जिस पर ओवैसी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जवाब में कहा, “राहुल गांधी के दो प्यार, एक इटली और दूसरा पीएम मोदी।” इसके अलावा यहां पर भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी की सियासत भी आसमान पर है।
पीएम मोदी तेलंगाना की जनसभाओं में केसीआर और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने सीएम चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे सीएम की जरूरत है, जो लोगों से न मिले।
- Details
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का सफाया हो जाएगा। इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये हैं।
तेलंगाना के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इन तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तीन राज्यों में देखा है कि वहां ‘‘इंडी अलायंस’’ (इंडिया’ गठबंधन) का सफाया हो जाएगा। वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकने वाले हैं।’’
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से नहीं मिलते।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की ‘कार्बन कॉपी’ हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






