- Details
हैदराबाद: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वोटिंग के लिए 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
तेलंगाना चुनाव में कुल 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीआरएस 2014 में शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को आगे भी कायम रखने को लेकर उत्सुक है, जबकि कांग्रेस भी सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं, बीजेपी इस दक्षिण राज्य में एंट्री करने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती।
तेलंगाना के 106 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे केटी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को है। आज (28 नवंबर) यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बात चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की। दोनों ही दलों ने अपने बड़े और राष्ट्रीय नेताओं को यहां चुनाव प्रचार में उतार दिया है।
सोनिया गांधी हैदराबाद में करेंगी रोड शो
कांग्रेस की तरफ से आज चुनाव प्रचार में खुद सोनिया गांधी उतरेंगी। इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लोगों से वोट मांगेंगे। साथ ही पार्टी के कई और बड़े नेता आज तेलंगाना में डेरा डालेंगे। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से भी कई बड़े नेता आज यहां पहुंचेंगे और वोट मांगेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी की बात करें तो वह आज पहली बार तेलंगाना में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कोटी दीपोत्सवम में भाग लिया। उन्होंने कहा, आज कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक सोमवार है। उन्होंने कहा, "इस पवित्र अवसर पर आपके सामने आना और कोटी दीपोत्सवम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है...।" कोटी दीपोत्सवम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर हैदराबाद के ही अमीरपेट में गुरुद्वारे का दौरा भी किया।
काशी की देव दीपावली का किया बखान
कोटी दीपोत्सवम में पीएम मोदी ने कहा, वह काशी से सांसद हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की भव्य देव दीपावली का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आज भगवान शिव की काशी में देव दीपावली मनाई जा रही है। इस बार मैं वहां नहीं जा सका, लेकिन जो कमी मुझे महसूस हुई, वह आज यहां पूरी हो रही है।" उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प, तेज विकास और विरासत, दोनों को मिलाकर ही सशक्त होंगे। पीएम मोदी ने दीपोत्सवम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा, "दीया सबको जोड़ता है, सबको रास्ता दिखाता है।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल के मुखिया और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के उस बयान पर कांग्रेस ने हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने मुसलमानों के लिए आईटी पार्क खोलने की घोषणा की है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पूरे देश में इस प्रकार की नीति के बारे में नहीं सुना है। यह कैसे संभव हो सकता है।
'अल्पसंख्यकों, एसटी को प्रोत्साहित करने का प्रचार कर सकते': डीके
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने कहा कि आप युवाओं और महिलाओं के लिए कर सकते हैं। लेकिन आप जाति विशेष और भेदभाव के आधार पर अंतर करके ऐसा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने खुद को कमजोर कर लिया है।
डीके ने कहा कि युवाओं, बच्चों और महिलाओं की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि आप अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति को प्रोत्साहित करने को प्रचार कर सकते हैं। लेकिन उनके लिए पार्क नहीं बना सकते।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






