- Details
नई दिल्ली: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में मतदान से कुछ ही घंटे पहले, आंध्र प्रदेश ने कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध को अपने कब्जे में ले लिया और पानी छोड़ना शुरू कर दिया। जिस वजह से दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा हो गया। गुरुवार देर रात 2 बजे के करीब जब तेलंगाना के अधिकांश अधिकारी चुनावी व्यवस्था में व्यस्त थे, इस दौरान आंध्र प्रदेश के करीब 700 पुलिसकर्मियों ने बांध पर धावा बोलकर राइट कैनाल खोलकर घंटे 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।
हमने उतना ही पानी लिया, जो हमारा है: सिंचाई मंत्री
आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू ने गुरुवार सुबह एक्स पर एक मैसेज पोस्ट कर कहा, "हम पीने के पानी के लिए कृष्णा नदी के नागार्जुन सागर बांध के राइट कैनाल से पानी छोड़ रहे हैं।" इसके साथ ही मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सिर्फ उतना ही पानी लिया है, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच समझौते के मुताबिक है।
सिंचाई मंत्री रामबाबू ने मीडिया से कहा, "हमने किसी भी समझौते का उल्लंघन नहीं किया। कृष्णा नदी का 66% पानी आंध्र प्रदेश का है और 34% तेलंगाना का है।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी को लेकर किए गए एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को झटका लगता दिख रहा है। राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया टीवी-सीएनए एग्जिट पोल में कांग्रेस 119 सीटों में 63 से 79 सीटें जीत सकती है। वहीं जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 48 से 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ऐसे ही अन्य पॉल में कांग्रेस को सत्ता की चाभी मिलती दिख रही है। बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत है, जो कि कांग्रेस को मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इंडिया टीवी-सीएनए एग्जिट पोल में कांग्रेस को 63 से 79 सीटें मिल सकती है तो बीआरएस को 31 से 47 मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बीआरएस के साथ राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ी असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच से सात सीटें जीतने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही बीजेपी 2 से 4 सीटों पर सिमट सकती है। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है।
- Details
हैदराबाद (संजय कुमार): तेलंगाना में आज 119 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश के वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हैदराबाद के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। जिनमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा नजर आ रही है। हैदराबाद में पुलिस ने सारी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसा होता हुआ पहली बार देखने को मिला है जब मतदान के दिन किसी शहर में चाय-पान तक की दुकानें बंद करा दी गईं हो।
पुलिस वालों का कहना है कि ऐसा चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया है। मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर तक के दायरे में धारा 144 लगाई गई है। ताकि शांतिपूर्ण मतदान को अंजाम दिया जा सके। पुलिस की इस सख्ती की वजह से मतदान की प्रक्रिया के धीमे होने की आशंका जताई जा रही है।
हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार और विधायक टी राजा सिंह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने पहले ही एलान कर दिया है कि उन्हें इस इलाके के 25 फीसदी से ज्यादा मुसलमानों के वोट नहीं चाहिए।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए आज (गुरुवार) मतदान संपन्न हो गया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 5 बजे तक जारी रही। तेलंगाना में शाम 5 बजे तक तेलंगाना में 63.94% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे जो मतदाता लाइन में लग चुके थे, उन्हें मताधिकार दिया जाएगा। लिहाजा मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा भी बढ़ेगा। तेलंगाना के जिन मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न हो गया है, वहां ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है।
राज्य में धीमी शुरुआत के बाद मतदान प्रतिशत में तेजी आई है। वहीं जनगांव पोलिंग बूथ नंबर 244 पर भाजपा और बीआरएस कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर है। वहीं राज्य में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुल्तानपुर, दुबक, कोडाड, खम्मम रामागुट्टा में ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें हैं। इब्राहिमपत्तनम के खानपुर मतदान केंद्र पर भी बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की खबर है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






