- Details
हैदराबाद: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी अब के कविता को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है। के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर आज ही ईडी ने छापेमारी की थी, जिसके कुछ घंटों के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कविता ने ईडी के कुछ समन नजरअंदाज किए थे। इसी के बाद ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी।
के कविता तेलंगाना में विधान परिषद की सदस्य हैं और पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। उनसे ईडी इस मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है। हालांकि वह इस साल कम से कम दो बार समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई।
कविता को ऐसे वक्त में गिरफ्तार किया गया है, जब लोकसभा चुनाव में कुछ ही हफ्तों का वक्त बचा है और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शाम हैदराबाद के उपनगर मल्काजगिरी में एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।
- Details
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। जिन उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव का टिकट मिला उनमें तेलंगाना के हैदराबाद से माधवी लता भी शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया।
'मदरसों में खाना नहीं, मंदिरों पर कब्जा हो रहा'
माधवी ने कहा कि “मैं पिछले 8 सालों से देख रही हूं। वहां साफ-सफाई और शिक्षा नहीं है। मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है। उनके पास कोई भविष्य नहीं है। इनका एक ही काम है, दंगा और जो लोग ऐसा करा रहे हैं वे इसका फायदा उठा रहे हैं। पुराना शहर हैदराबाद के मध्य में है लेकिन वहां गरीबी है।”
दरअसल, भाजपा ने तेलंगाना की सबसे चर्चित सीट हैदराबाद से एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एक महिला उम्मीदवार को उतारा है।
- Details
हैदराबाद: कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने सोमवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय ‘गांधी भवन' में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने पीएसी सदस्यों को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में बताया। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शब्बीर अली ने कहा कि पीएसी ने हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करने वाले वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया।
अली ने कहा, ‘‘पीएसी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी से तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया. हम उन्हें और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र लिखने जा रहे हैं। मेडक से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हम चाहते हैं कि वह (सोनिया) इसे दोहरायें (तेलंगाना से चुनाव लड़ें)।''
- Details
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आज तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार का सस्पेंशन रद्द कर दिया। उनको विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी, से मुलाकात करके आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें कि वेरंत रेड्डी फिलहाल तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। वोटों की गिनती के दौरान डीजीपी अंजनी कुमार ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उनके रेवंत रेड्डी को बुके भेंट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हईं, इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था, जिससे आदर्श आचार संहिता के संभावित उल्लंघनों के बारे में सवाल उठने लगे। अंजनी कुमार के साथ राज्य पुलिस अधिकारी संजय कुमार जैन और महेश एम भागवत भी मौजूद थे।
रेवंत रेड्डी से मिलने पर सस्पेंड हुए थे तेलंगाना के डीजीपी
तेलंगाना के 2,290 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक उम्मीदवार के साथ डीजीपी की बैठक से पक्षपात का शक पैदा हो गया था और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर चिंता जताई जाने लगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






