ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज बड़ा आरोप लगाते हुए बीजेपी पर नेशनल कांफ्रेंस में तोड़फोड़ के जरिये उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सीएम उमर ने दावा किया कि बीजेपी ने 20 से 30 करोड़ रुपये और राज्य का दर्जा देने का लालच देकर उनके विधायकों को पार्टी छोड़ने का ऑफर दिया।

एनसी विधायकों को 30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को हजरतबल में अपने दादा-दादी के मजार पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। अब्दुल्ला ने दावा किया, ‘‘नेशनल कांफ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। पैसे और मंत्री पद का लालच काम न आने पर बीजेपी अब बंद दरवाजों के पीछे मेरे विधायकों से कह रही है कि ‘हमारे साथ आ जाओ और हम तुम्हें राज्य का दर्जा दिला देंगे’।’’

जम्मू: कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले में दोनों की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात है। खेड़ा ने ट्रस्ट के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अयोध्या में राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए चंदे के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

खेड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि इस कथित लूट की साजिश किसने रची और वर्षों तक यह किसके संरक्षण में चलती रही।’’ उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की भी मांग की। खेड़ा ने कहा, ‘‘मौजूदा ट्रस्ट को भंग कर उसमें धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और स्वतंत्र सदस्यों को शामिल करते हुए,उसका नए सिरे से गठन किया जाना चाहिए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।’’

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। एनआईए ने जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में हाफिज सईद को व्यक्तिगत रूप से भी आरोपी बनाया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के प्रमुख और संस्थापक के तौर पर भी नामजद किया है।

भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

एनआईए के मुताबिक, जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे यह सामने आया कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। एजेंसी का कहना है कि हाफिज सईद ने सीमा पार बैठकर इस हमले की साजिश तैयार करने, आतंकियों को निर्देश देने और पूरे ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों, बाग-बगीचों और निजी संपत्ति को हानि पहुंची है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

डोडा जिले के भलेसा के खलजुगासर इलाके में दो बार बादल फटने की घटना हुई है। इससे अचानक आई बाढ़ ने कृषि भूमि को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसानों की खड़ी फसलें और फलदार बाग-बगीचे पूरी तरह बर्बाद हो गए। कई मकानों और अन्य निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

मलबा आने से कई सड़कें हुईं बंद

भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं। इससे भलेसा का भट्यास इलाका घंटों तक शेष क्षेत्रों से कटा रहा। डोडा जिले के कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण यहां अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। हालांकि, कश्तीगढ़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख