ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंदुस्तान बहुत बड़ी इकॉनमी है। ये हाथी की तरह है। लेकिन उस हाथी को, कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ दुश्मनी निभाने में हमारा पैसा जो डिफेंस पर खर्च होता है, उसने हमारे मुल्क की इकॉनमी को कमजोर कर रखा है। जब से ऑपरेशन सिंदूर हुआ आप ये सुनते हैं कि हमने कौन-कौन से हथियार खरीदे। अमेरिका से कौन से जेट्स खरीद रहे हैं, रूस से कौन से खरीद रहे हैं, तो सारा पैसा हमारा इसी में जा रहा है। ऐसे में इकॉनमी दिन-ब-दिन गिरती ही जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ये बात कही।

गरीबी हटाने की बात तो नहीं हो रही है: मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हम अगले जंग की तैयारी कर रहे हैं। गरीबी कैसे हटाएं, बेरोजगारी कैसे दूर करें, अच्छे अस्पताल और अच्छे स्कूल कैसे बनाएं, इस पर तो कोई बात नहीं कर रहा है। अमेरिका और रूस से क्या लेना है, उसी पर बात हो रही है। गरीबी हटाने की बात तो नहीं हो रही है।"

श्रीनगर: कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बुधवार को एक दिन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा को फिलहाल रोका गया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पहलगाम और बालटाल से श्री अमरनाथजी यात्रा एक दिन के लिए स्थगित। पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा 30 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण, बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान अब तक 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।"

इसके अलावा, एक अन्य एक्स पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि 31 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से भी कोई यात्री जत्था रवाना नहीं होगा।

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आज सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक संयुक्त अभियान "ऑपरेशन शिवशक्ति" के तहत सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते दो संदिग्धों को देखा गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की ओर से की गई तेज कार्रवाई और सटीक फायरिंग ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान तीन हथियार बरामद किए गए हैं। इस अभियान में सेना की खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) की संवेदनशील और समन्वित खुफिया सूचनाएं बड़ी भूमिका में रहीं।

इससे पहले सुबह प्राप्त हुई शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक समूह को रोका था। उस समय से ही इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार (28 जुलाई 2025) को पहलगाम हमले का बदला लेते हुए श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा को मार गिराया। ऑपरेशन महादेव के नाम से शुरू की गई इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से अमेरिकी एम4 कार्बाइन, एके-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड, और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) का आतंकवादी सुलेमान शाह उर्फ मूसा पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) का पूर्व कमांडो था। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वह हाफिज सईद के लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया।

इस ऑपरेशन का नाम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित महादेव चोटी के नाम पर रखा गया था। आतंकवादी महादेव चोटी की तलहटी में घने जंगलों में छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों को करीब एक महीना पहले यहां संदिग्ध की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में एक चीनी अल्ट्रा-रेडियो संचार प्रणाली के सक्रिय होने की सूचना मिली, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख