ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

श्रीनगर: जम्मू के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार को बदल फटने की घटना सामने आई। इस घटना में 46 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बदल फटने के बाद इलाके में बाढ़ आ गई है।

इस लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से बादल फटने का संदेश मिलने के बाद, किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की।

उन्होंने बताया कि चशोती क्षेत्र में भीषण बादल फटने से भारी जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा कार्यालय नियमित रूप से अपडेट प्राप्त कर रहा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली एक याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर भी गौर किया कि फैसला लेने की प्रक्रिया में कई बातों पर विचार किया जाता है। पीठ ने शिक्षाविद जहूर अहमद भट और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अहमद मलिक की ओर से दायर याचिका को आठ हफ्ते बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

'फैसला संसद और कार्यपालिका को लेना है'

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन की ओर से जल्द सुनवाई की मांग पर सीजेआई ने कहा, 'पहलगाम में जो हुआ उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। फैसला संसद और कार्यपालिका को लेना है।'

इससे पहले 11 दिसंबर 2023 को सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वसम्मति से अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था। अनुच्छेद 370 ने जम्मू और कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा दे रखा था।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ नौवें दिन भी थमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, रातभर हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। यह घाटी में हाल के वर्षों के सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक बन गया है।

दक्षिण कश्मीर के अखल इलाके के घने जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने 1 अगस्त को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं, हालांकि उनकी पहचान और संगठन का पता अभी नहीं चल पाया है।

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में लिखा गया, "चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।"

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर सभी पार्टियां समर्थन करेंगी।

गुरुवार (7 अगस्त) को इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दो सीटों पर जो उपचुनाव होने हैं वो जल्दी होने चाहिए। राज्यसभा की चार सीटें हैं उन्हें भरना चाहिए। ये बहुत अहम बाते हैं। इसके लिए हम लोगों ने मीटिंग में कहा है। किताबों पर इन्होंने जो बैन लगाया है, इसके लिए हमें अफसोस है। ये असंवैधानिक है। ये करना नहीं चाहिए। इसे वापस लिया जाना चाहिए।

शुक्रवार (8 अगस्त) को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर उन्होंने कहा, "हम इंतजार करेंगे कि वो भी हमारे हक में फैसला दें। खुद प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर ने ये वादा किया है कि हम स्टेटहुड देंगे।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख