ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: विनिवेश को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी झेल रही कोल इंडिया के प्रबंधन ने गुरुवार को ट्रेड यूनियनों को आश्वस्त किया कि वे मामले को सरकार के समक्ष उठाएंगे। कोल इंडिया प्रबंधन ने चार ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के बैठक में कहा, ‘कोल इंडिया में विनिवेश एवं अन्य नीति संबंधी निर्णय सरकार के स्तर पर ली जाएगी।’ चार ट्रेड यूनियों इंटक, एचएमएस, एटक तथा सीटू से संबद्ध कर्मचारी विनिवेश प्रक्रिया या दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी के निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने की मांग कर रहे हैं। यूनियनों ने 29 मार्च को एक दिन की हड़ताल, प्रदशर्न का नोटिस दिया हुआ है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख