ताज़ा खबरें
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में टारगेटेड हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलवामा में आतंकियों की गोली से एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बाजार जाते वक्त आतंकियों ने जिस शख्स को गोली मारी, उसकी पहचान कश्मीरी पंडित के तौर पर हुई है। ये हत्या पहचान के बाद की गई। मृतक संजय शर्मा एक बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है।

इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करीब 11 बजे हुई और पीड़ित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है, उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित अचन निवासी काशीनाथ शर्मा के बेटे संजय शर्मा पर गोली चला दी। घटना के वक्त वह स्थानीय बाजार जा रहे थे।''

उन्होंने कहा कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया, ‘‘उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख