- Details
रियाद: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। देश के नागर विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब समर्थित गठबंधन ने इस हमले के लिए यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।
ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी के किसी अरब देश में यह अब तक का सबसे भीषण हमला है।
एक क्षेत्रीय अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एक मिसाइल किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उस हिस्से में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल तीन और चार हैं।
सऊदी अधिकारियों के बयान के मुताबिक, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी और फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया तथा सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
- Details
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका बहुत जल्द इस युद्ध में जीत हासिल कर लेगा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने संभावित हमले की कोई तारीख बताने से इंकार किया।
ट्रंप ने रविवार को पीजीए टूर प्रेसीडेंट्स कप के दौरान फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। उनका अनुमान है कि तेल के दाम संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर तक वापस पहुंच सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना अमेरिका की प्राथमिकता है। उन्होंने परमाणु हथियारों के मुद्दे को पूरे संघर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया।
- Details
संयुक्त राष्ट्र: रूस और चीन ने ईरान के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। दोनों देशों ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के पैनल का कार्यकाल एक साल और बढ़ाने की बात कही गई थी। अमेरिका ने यह प्रस्ताव पेश किया था। वोटिंग में प्रस्ताव 11-2 से खारिज हो गया। पाकिस्तान और सोमालिया ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
हालांकि, रूस और चीन के वीटो का मतलब यह नहीं है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध खत्म हो गए हैं। प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। इनके तहत विदेशों में मौजूद ईरान की संपत्तियों को फ्रीज करना, हथियारों से जुड़े सौदों पर रोक और उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों पर कार्रवाई जैसे कदम शामिल हैं। यानी विवाद फिलहाल प्रतिबंधों को हटाने का नहीं, बल्कि उनकी निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र के तंत्र को आगे जारी रखने का है।
- Details
गाजा: गाजा शहर में इजरायली बमबारी में पहले से क्षतिग्रस्त छह मंजिला रिहायशी इमारत बुधवार तड़के ढह गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतकों में 11 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। ‘अल-सादा’ नाम की इस इमारत में करीब 100 विस्थापित लोग रह रहे थे।
16 घंटे चला बचाव अभियान
नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने बताया कि इमारत पश्चिमी गाजा शहर में स्थित थी और निकट पूर्व में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के मुख्यालय के पास थी। इमारत पहले इजरायली बमबारी में क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बासल ने बताया कि बचाव टीमों ने करीब 16 घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 21 शव बरामद किए गए। 35 अन्य लोग खुद ही मलबे से बाहर निकलने में सफल रहे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






