- Details
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में भारत के विरोध की कोशिशों के बावजूद अमेरिका पाकिस्तान को यह विमान देने को तैयार है। आसिफ ने कहा, 'वाशिंगटन में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और भारत की कोशिशों के बावजूद ओबामा प्रशासन पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।' कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि रिपब्लिकन के बहुमत वाली अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री रोक दी है। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में उसकी अनिच्छा को लेकर कांग्रेस में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ती भावनाओं के बीच ऐसा कहा गया था।
- Details
पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदूकधारी प्रांत के चारसद्दा जिले स्थित बाचा खान विश्वविद्यालय में घुस गए और उन्होंने कक्षाओं एवं छात्रावासों में छात्रों और शिक्षकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। यह विश्वविद्यालय पेशावर के दक्षिण पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर विस्फोटों और भारी गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
- Details
टोक्यो: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति यसुतारो कोइडे का 112 साल की उम्र में मध्य जापान के नागोया के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यसुतारो का जन्म 13 मार्च, 1903 को हुआ था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से उन्हें इस साल अगस्त में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब दिया गया था। वह पेशे से दर्जी थे। खिताब जीत चुके इस दर्जी ने ओसाका जाने के बाद अपना करियर खत्म कर दिया। इसके बाद वह खास अवसरों के लिए कपड़े सिलते थे। स्थानीय मीडिया ने उनकी पोती सेंटनीरियन के हवाले से कहा है कि उनके दादा जी लगातार सिलाई मशीन, विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर हाथ का काम करते थे।
- Details
न्यूयॉर्क: अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान से एक सिख व्यक्ति और उसके तीन मुस्लिम मित्रों को इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनके हुलिए से पायलट परेशान हो गया था। अब इन लोगों ने एयरलाइन कंपनी के खिलाफ 90 लाख डॉलर का मुकदमा दायर किया है। सीएनएन ने मंगलवार को बताया कि शान आनंद (सिख) तथा उसके तीन दोस्तों - फैमुल आलम, एक बांग्लादेशी मुस्लिम और एक अरब मुस्लिम (सभी अमेरिकी नागरिक) को पिछले महीने उनकी कथित नस्ल, रंग और जातीयता के आधार पर टोरंटो से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान संख्या 44718 से उतार दिया गया था। बांग्लादेशी मुस्लिम और अरब मुस्लिम की पहचान उनके संक्षिप्त नामों डब्ल्यू.एच और एम.के से की गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






