- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को वार्ता के लिए प्रोत्साहित करते हुए आज (शनिवार) कहा कि किसी को इस बात से हैरानी नहीं होनी चाहिए कि आतंकवादी समूह हमले करके दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यहां संवाददाताओं से कहा, इससे किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए कि आतंकवादी समूह बड़े हमले करके इस प्रकार के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश करेंगे, ताकि राष्ट्रीय नेताओं के मन में व्यावहारिक प्रभाव छोड़ने वाले आपसी सहयोग के स्तर को लेकर आशंका और भय पैदा किया जा सके। किर्बी ने कहा, निस्संदेह हम चाहते हैं कि ऐसा नहीं हो और हम भारत एवं पाकिस्तान के बीच हाल में हुई वार्ता को लेकर प्रोत्साहित हैं और हम चाहते हैं कि ये वार्ता प्रक्रिया जारी रहे। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान वार्ता और एक साझे खतरे के खिलाफ सहयोग के तरीकों को खोजना जारी रखें। हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल में हुई वार्ता के लिए भी यही बात कही थी।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डा. राकेश के. जैन को विज्ञान जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 22 जनवरी को प्रतिष्ठित नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे। डा. राकेश जैन उन 17 वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, गणितज्ञों और अन्वेषकों में शामिल हैं जिन्हें ओबामा व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में पुरस्कृत करेंगे। मेडल ऑफ साइंस से हर वर्ष उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। आईआईटी खड़गपुर के छात्र रह चुके जैन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में ट्यूमर जीव विज्ञान के प्रोफेसर हैं।
- Details
लंदन: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के रहस्यमय तरीक से लापता होने से पर्दा हटाने का प्रयास करते हुए ब्रिटेन आधारित एक वेबसाइट ने कुछ कथित चश्मदीद गवाहों के बयान जारी किए हैं जिनसे ऐसा लगता है कि इस स्वतंत्रता सेनानी का ताईवान में हुए विमान हादसे में निधन हुआ। पांच चश्मदीदों के हवाले से यह पुष्टि करने का प्रयास किया गया है कि 18 अगस्त, 1945 को ताईपई में हवाई अडडे के बाहरी क्षेत्र में विमान हादसे में इंडियन नेशनल आर्मी के संस्थापक का निधन हुआ। इन चश्मदीदों में नेताजी के एक करीब सहयोगी, दो जापानी डॉक्टर, एक दुभाषिया और एक ताईवानी नर्स शामिल हैं। डब्ल्यू डॉट डब्ल्यू डॉट डब्ल्यू डॉट बोसफाइल्स डॉट इंफो ने एक बयान में कहा है, ‘इस बात को लेकर इन पांचों में कोई दो राय नहीं है कि 18 अगस्त, 1945 की रात को बोस का देहांत हो गया।’
- Details
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित शरणस्थली बन सकता है और आने वाले एक दशक के लिए यह देश अस्थिरता का सामना करता रहेगा। ओबामा ने मंगलवार को ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन में कहा था कि ‘दुनिया के कई हिस्सों- पश्चिम एशिया में, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में, मध्य अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के कई हिस्सों में दशकों तक अस्थिरता बनी रहेगी।’ उन्होंने कहा था कि अमेरिका की विदेश नीति इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से खतरे पर केंद्रित होनी चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने चीन के विद्वानों, राजनयिकों और पत्रकारों के साथ बातचीत में ओबामा की टिप्पणी को खारिज कर दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






