- Details
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बाचा खान यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि बच्चों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि बच्चों को मारने का कोई धर्म नहीं होता है। वहीं, तहरीक-ए-तालिबान ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। नवाज शरीफ ने कहा कि स्टूडेंट और नागरिकों को मारने वालों का कोई धर्म नहीं होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने यूनिवर्सिटी के अंदर 60 से 70 छात्रों के सिर में गोली मारी है। चश्मदीदों का कहना है कि फायरिंग के साथ धमाकों की आवाज भी थी। यूनिवर्सिटी के अंदर कितने आतंकी घुसे है यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के अंदर सात से आठ आतंकी हो सकते हैं।
- Details
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के निकट एक आत्मघाती कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला तालिबान शांति वार्ता को बहाल करने के मकसद से हुई दूसरे दौर की अंतरराष्ट्रीय बातचीत के दो दिनों बाद हुआ। अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया, हमला रूसी दूतावास के निकट हुआ है। विस्फोट में लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह हमला दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था। विस्फोट से आसपास के इलाकों में धुआं पसर गया। एंबुलेंस और अग्निशमन दल के वाहनों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने सोमवार को काबुल में एक दिन की बैठक की थी जिसका मकसद बातचीत के जरिए 14 साल के तालिबान चरमपंथ का अंत करना है।
- Details
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने सशस्त्र संघर्षों में असैन्य नागरिकों के खिलाफ हिंसा के बर्बर प्रयोग की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सैन्य योगदान देने वाले देशों के साथ विचार विमर्श करने से सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बढेगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ‘सशस्त्र संघर्षों में आम नागरिकों की सुरक्षा’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत आम नागरिकों पर हिंसा के बर्बर प्रयोग की निंदा करता है, फिर भले ही यह कृत्य किसी ने भी किया हो।’ उन्होंने कहा कि यह परेशानी नई नहीं है। इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि साम्राज्य संबंधी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए युद्ध में सैन्य अभियानों के दौरान आम नागरिकों के जीवन का सम्मान नहीं किया जाता।
- Details
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने बुर्के की तरह चेहरा ढंकने वाले परिधान पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। हालांकि वे पूरी तरह से प्रतिबंध करने के पक्ष में नहीं है। कैमरन ने कहा कि जब आप किसी संस्थान से जुड़े हैं, अदालत या सीमा जैसी किसी जगह पर हैं जहां चेहरा देखने की जरूरत हो, ऐसी स्थिति में हमेशा उचित और तार्किक नियमों के पक्ष मे रहूंगा और उन अधिकारियों के साथ रहूंगा जिन्होंने ये नियम लागू किये हैं। हालांकि कैमरन ने बुर्का और सिर पर पहने जाने वाले अन्य धार्मिक चीजों पर फ्रांस की तरह पूर्ण प्रतिबंध से इनकार कर दिया। फ्रांस में वर्ष 2010 से इस प्रकार का प्रतिबंध है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






