- Details
बेरूत: सीरिया के पूर्वी शहर दीर ओजोर में सरकार समर्थक बलों के खिलाफ आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के हमले में दर्जनों असैन्य लोगों सहित कम से कम 135 लोग मारे गए हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि कल हुए हमले में 85 असैन्य लोग और सीरियाई सेना तथा सरकार समर्थक मिलिशिया के 50 लोग मारे गए। ब्रिटेन आधारित ऑब्जर्वेटरी ने इससे पहले कहा था कि आईएस के हमले में सरकार समर्थक बलों के कम से कम 75 लोग मारे गए । इसने तब किसी असैन्य व्यक्ति के मारे जाने का क्रि नहीं किया था।
- Details
लाहौर: जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। हाफिज ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की जद में भारत, इजरायल और पश्चिमी देश हैं। उसने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने जैश सरगना को गिरफ्तार करके गलती की है। सईद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ दोस्ती के चक्कर में देश का हित भूल रही है। यहां जमात मुख्यालय पर जुमे के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि मोदी सरकार को खुश करने के लिए पाकिस्तान जैश के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सईद ने कहा कि, "गिरफ्तारियां निंदनीय है क्योंकि नवाज सरकार केवल मोदी सरकार को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इंडोनेशिया और विश्व के अन्य हिस्सों में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर खूंखार इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन को कमजोर बनाने और उसे नष्ट करने के लिए कई वैश्विक साझीदारों के बीच समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘ओबामा ने आईएसआईएस को कमजोर बनाने और नष्ट करने के लिए हमारी मुहिम की तीव्रता पर बातचीत करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई।’ राष्ट्रपति को रमादी को वापस अपने कब्जे में लेने की दिशा में इराकी सुरक्षा बलों की हालिया प्रगति के बारे में बताया गया। उन्हें इराक और सीरिया में सभी संभावित मोचरें पर सैन्य मुहिम को तेज और एकीकृत करने के लिए ग्लोबल कोअलिशन टू काउंटर आईएसआईएस में अमेरिका और उसके साझेदारों के प्रयास के बारे में बताया गया। ओबामा ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल को अपना सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिकी साझेदारों के साथ काम करने, विदेशी लड़ाकू नेटवर्कों को नष्ट करने, सीरिया एवं इराक के बाहर आईएसआईएस के विस्तार को रोकने, आईएसआईएस का वित्तपोषण रोकने, आईएलआईएल के बाहरी षड़यंत्र प्रयासों को बाधित करने और आईएसआईएस के का प्रचार एवं उनके संदेशों को रोकने समेत आईएसआईएस को नष्ट एवं कमजोर करने के जारी प्रयासों को और तेज करते रहने का निर्देश दिया।
- Details
सोल: उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ एक शांति संधि पर हस्ताक्षर करने और अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के बीच वार्षिक सैन्य अभ्यास रोकने के बदले अपने परमाणु परीक्षण बंद कर सकता है। राज्य की मीडिया ने कल देर रात उत्तर कोरिया के इस बयान की जानकारी दी जो कि उसके पुराने प्रस्तावों का ही दोहराव है। इन प्रस्तावों को अमेरिका पहले ठुकरा चुका है। वह चाहता है कि प्योंगयांग परमाणु हथियारों का पूर्ण त्याग कर दे। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के गुमनाम प्रवक्ता ने छह जनवरी को किए गए कथित हाइड्रोजन बम परीक्षण को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि यह बाहरी खतरों से देश का बचाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






