- Details
कराची: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ को एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती की 2006 में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया। कई चर्चित मामलों में आरोपी पूर्व सैन्य शासक के लिए यह पहली बड़ी राहत है। बलूचिस्तान की स्वायतता चाहते थे बुगती पाकिस्तान के संसाधन संपन्न और सबसे बड़े प्रांत के लिए राजनीतिक स्वायत्तता हासिल करने के लिए बुगती ने कबाइली आंदोलन का नेतृत्व किया था। बुगती तत्कालीन राष्ट्रपति और सेना प्रमुख मुशर्रफ के आदेश पर अशांत प्रांत में 2006 में की गई सैन्य कार्रवाई में मारे गए थे। खुद पर रॉकेट हमले के बाद दिया था आदेश दक्षिण पश्चिमी प्रांत के दौरे के समय खुद पर हुए रॉकेट हमले के बाद मुशर्रफ ने 2005 के अंत में बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई के आदेश दिए थे।
- Details
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि सीमा के करीब पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकवादी हमला सरकार से इतर लोगों ने किया था तथा इस हमले का संदिग्ध योजनाकार जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को पाकिस्तान में खुला नहीं घूमने देना चाहिए। पूर्व पाक सैन्य शासक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाहौर दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस्लाबाद के साथ संबंधों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात का कोई मतलब नहीं है और यह महज एक दिखावा थी। पाकिस्तान में 1999 से 2008 तक शासन करने वाले 72 वर्षीय मुशर्रफ ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पाकिस्तान की सेना एवं आईएसआई का पठानकोट हमले से कोई लेनादेना नहीं है।
- Details
यरूशलम: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को इजरायल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर व्यापक द्विपक्षीय और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की और दोनों देशों ने आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने की बात कहते हुए इस समस्या से निपटने के लिए समन्वय तेज करने पर सहमति जताई। विदेश मंत्री के रूप में पश्चिम एशिया की पहली यात्रा पर आईं सुषमा ने राष्ट्रपति रेउवेन रिवलिन और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा अन्य शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की। बैठकों का ब्योरा साझा करते हुए एक अधिकारी ने कहा, 'इस बात पर जोर दिया गया कि भारत के आसपास के क्षेत्र और इजरायल के आसपास के क्षेत्र दोनों में ही उथल-पुथल है। आतंकवाद ने अलग तरह के हालात पैदा किये हैं जिनमें देशों के बीच, खासतौर पर भारत और इजरायल के बीच समन्वय की जरूरत है। इस बात पर सहमति बनी कि भविष्य में सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी रहेगा।' सुषमा ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में हालात का आकलन करने की और दोनों पक्षों के सहयोग वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने की उम्मीद है।
- Details
नई दिल्ली: पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को हिरासत में लिए जाने को लेकर बीते कई दिनों से भ्रम की स्थिति बनी रही। सूत्रों के हवाले से मीडिया की कई रिपोर्टों में अब यह बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पाकिस्तान में आजाद घूम रहा है। गौर हो कि इसी मामले के चलते भारत-पाक के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता को टाल दिया गया था तथा पाकिस्तान ने कहा कि नई तारीखें तय की जा रही हैं। अजहर मसूद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत अब पाकिस्तान को डोजियर सौंपने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार नहीं किया गया है तथा उसे नजरबंद भी नहीं किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






