- Details
यरूशलम: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की और कहा कि इस्राइल के साथ अपने संबंधों को भारत अत्यंत महत्व देता है। विदेश मंत्री के रूप में पश्चिम एशिया की पहली यात्रा पर आइ’ सुषमा ने कहा कि वह इस्राइल के शीर्ष नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने नेतनयाहू के साथ औपचारिक बैठक शुरू होने से पहले उनकी मौजूदगी में मीडिया से कहा, ‘‘भारत इस्राइल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के पूरी तरह विकास को सर्वोच्च महत्व देता है। हमारा द्विपक्षीय सहयोग पिछले दो दशकों में कई क्षेत्रों में बढ़ा है लेकिन हमारे रिश्तों की क्षमता और भी ज्यादा है।’’ सुषमा ने कहा, ‘‘मुझे हमारे द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयामों पर चर्चा की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र में हालात का आकलन करने की और दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों को चिह्नित करने की उम्मीद है।
- Details
नई दिल्ली: पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यही नहीं उसे नजरबंद भी नहीं किया गया है जबकि उसके तीन कनिष्ठ सहयोगियों को जिस मामले में हिरासत में लिया गया है उसका पठानकोट आतंकी हमले से संबंध नहीं है। खुफिया जानकारियों के हवाले से सरकारी अधिकारियों ने बताया कि अजहर के खिलाफ पठानकोट आतंकी हमले के सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी समूह के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई होते दिखी नहीं है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने जैश के तीन कनिष्ठ स्तर के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है लेकिन उन्हें कुछ दस्तावेजों के सिलसिले में पकड़ा गया है और इसका दो जनवरी को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए हमले से कोई लेनादेना नहीं है।
- Details
औगादौगू: बुर्किना फासो की राजधानी में रात के भोजन के समय एक होटल पर धावा बोलने वाले अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान पूरा हो गया है। इस दौरान 4 जिहादी और 28 अन्य लोग मारे गए। हमले में जीवित बचे लोगों और अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी अधिक से अधिक लोगों को मारने के इरादे से आए थे। होटल की तरफ बढ़ते समय उन्होंने लोगों पर गोलीबारी की और एक कैफे को आग लगा दी। कल बारह घंटे से अधिक समय के बाद जब गोलीबारी रूकी तो पता चला कि इस पश्चिम अफ्रीकी देश में हुए इस अभूतपूर्व हमले में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई। अब तक यह देश अपने पड़ोसी देशों के विपरीत जिहादी हिंसा से अछूता था।
- Details
वियना: पिछले साल जुलाई में प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते के लागू होने के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं और इसके साथ ही देश ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकाकीपन को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा लिया है। वर्ष 2013 में हसन रूहानी ने ईरान का राष्ट्रपति बनने के बाद 14 जुलाई के वियना समझौते की दिशा में बेहद कठिन राजनयिक प्रयास शुरू करने में मदद की थी। रूहानी ने कल कहा कि यह धैर्यवान देश ईरान के लिए एक बड़ी जीत है। समझौते का क्रियान्वयन दिवस अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी की ओर से यह कहे जाने के बाद आया है कि उसके निरीक्षकों ने जमीनी स्तर पर यह प्रमाणित किया है कि ईरान ने समझौते के तहत वर्णित सभी उपाय किए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






