ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी

बगदाद: उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पांच ड्रोन मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन पास के एक खेती वाले इलाके में गिर गया। समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, कुल छह ड्रोन ने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी एरबिल को निशाना बनाया। इनमें से पांच ड्रोन हवाई अड्डे के पास ही मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन खेतों में गिरने से फसलों और घास में आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

पिछले कुछ दिनों में एरबिल पर कई बार ड्रोन हमले हुए हैं। माना जा रहा है कि इन हमलों का निशाना एरबिल में मौजूद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और हवाई अड्डे के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का सैन्य अड्डा थे। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुए हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है। सुरक्षा सूत्र के अनुसार, मंगलवार शाम एरबिल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की एयर डिफेंस प्रणाली ने दूतावास की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन मार गिराए।

येरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी वेस्ट बैंक में हुए आतंकी हमलों के बाद सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों, उन्हें मदद पहुंचाने वालों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आईडीएफ को कई कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 'द गार्जियन' की र‍िपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी में चार फिलिस्तीनी और एक इजरायली सेटलर मारे गए हैं। र‍िपोर्ट के अनुसार, नाब्लस के पास फिलिस्तीनी गांव 'टेल' में हुई यह गंभीर घटना इस साल वेस्ट बैंक में हुआ सबसे घातक हमला है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''हम आतंक का हर जगह पीछा करेंगे। हम आतंकियों तक, उन्हें भेजने वालों तक और उनकी हर तरह से मदद करने वालों तक पहुंचेंगे और उनसे पूरा हिसाब लेंगे। पिछले दिन में हुए आतंकी हमलों के बाद, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और मैंने सुरक्षा कैबिनेट के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से चर्चा के बाद आईडीएफ (इजरायली ड‍िफेंस फोर्स) को आतंकवाद के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।''

ढाका: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, संसद के स्पीकर ने उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति का पद संभाला था। वह जुलाई 2024 के प्रदर्शनों के बाद देश के इकलौते ऐसे बड़े संवैधानिक पदाधिकारी थे, जो अपने पद पर बने हुए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक चलना था, लेकिन उन्होंने तय समय से करीब दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार 'द डेली स्टार' से बात करते हुए शहाबुद्दीन ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। मैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूं। फिलहाल, मुझे इससे ज्‍यादा कुछ नहीं कहना है। 'द डेली स्टार' ने सूत्रों के हवाले से बताया क‍ि शहाबुद्दीन के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है, जब यह रिपोर्ट सामने आई कि इस साल मई में इलाज के लिए लंदन जाने के दौरान उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात की थी।

कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने शुक्रवार को रूस के अहम सैन्य उद्यम और तेल से जुड़े ठ‍िकानों पर हमले का दावा क‍िया। जेलेंस्की के मुताबिक, इन हमलों से रूस की सैन्य आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा है।

हमारी यह जवाबी कार्रवाई पूरी तरह जायज है: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''शुक्रवार को यूक्रेन की रक्षा सेनाओं ने रूस के किरोव में स्थित उसके एक अहम सैन्य उद्यम पर हमला किया। यह कंपनी रूसी सेना के विमानों और मिसाइल सिस्टम के लिए जरूरी पुर्जे बनाती है, जिनका इस्तेमाल हमारे शहरों और बस्तियों पर बड़े पैमाने पर होने वाले हमलों में किया जाता है। मैं हमारे जवानों की सटीक कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। हमारी यह जवाबी कार्रवाई पूरी तरह जायज है।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख