- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): श्रीश्री रविशंकर की संस्था (ऑर्ट ऑफ लिविंग) की ओर से शुक्रवार से आयोजित होने वाले विश्व सांस्कृतिक समारोह को लेकर आज (शुक्रवार) को संसद में हंगामा हुआ। गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना नदी के डूब क्षेत्र में इस भव्य कार्यक्रम के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है, लेकिन राज्यसभा में आज कांग्रेस और जेडीयू ने इस आयोजन को लेकर सवाल उठाए। दूसरी ओर, श्रीश्री रविशंकर ने कहा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से लगाए गए पांच करोड़ रुपये का जुर्माना वह अदा नहीं करेंगे चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। विपक्ष ने आज राज्यसभा में वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का मुद्दा उठाया। वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल पर कांग्रेस-जेडीयू ने सवाल उठाते हुए जुर्माने का मुद्दा भी उठाया। जेडीयू के शरद यादव और कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया। गुरुवार को भी यमुना के खादर में श्रीश्री रविशंकर के ‘आर्ट ऑफ लीविंग’ फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे एक निजी सांस्कृतिक आयोजन के लिए सेना का उपयोग किए जाने को लेकर सरकार की खिंचाई करते हुए राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने कहा कि यमुना के पारिस्थिति की एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील खादर में यह आयोजन एक पर्यावरण आपदा है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित होने वाला विश्व सांस्कृतिक समारोह का आज (शुक्रवार) शाम भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले रिमझिम बारिश हुई। 11 मार्च से 13 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय समारोह में 35 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक नृत्य के साथ हुई। यमुना किनारे 1050 विद्वानों ने विश्वशांति एवं पर्यावरण से जुड़े वेद मंत्रों का पाठ किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। मंच पर विभिन्न देशों से आए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के समय बारिश के साथ ओले भी गिरे। लेकिन भव्य माहौल में लोग मौसम का भी आनंद लेते नजर आए। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 35 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में 155 से ज्यादा देशों से लोगों के शिरकत करने की संभावना है। इससे पहले हुए विवाद में श्रीश्री की संस्था ने एनजीटी की तरफ से लगाए गए जुर्माने में से 25 लाख रुपए जमा कर दिए हैं।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से यमुना किनारे उसके डूब क्षेत्र पर आयोजित किए जा रहे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का समर्थन किया और इस आयोजन से जुड़े विवादों को खारिज करते हुए कहा कि इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। ट्वीटों की एक श्रृंखला में नायडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधताओं का उत्सव है और यह ‘भारत को प्रसिद्धि दिलाएगा।’ उन्होंने सेना की ओर से पीपे के पुल बनाए जाने को लेकर की जा रही आलोचना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसे कई उदाहरण है जब कुंभ जैसे भारी जनसम्मेलन वाले आयोजनों में सेना की मदद ली गई। नायडू ने ट्वीट किया, ‘सेना द्वारा पीपे के पुल बनाए जाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है। कुंभ मेला, नासिक में संक्रांति जैसे कई उदाहरण हैं जैसे जहां सेना ने ऐसा ही कार्य किया है।’ उन्होंने कहा कि इसमें एक ही कार्यक्रम में 36,000 कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह विविधताओं का उत्सव मनाने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। आईए उत्सव मनाएं और इस महोत्सव में शामिल हों।’
- Details
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को कहा कि उसकी कम होती ताकत को देखते हुए पाकिस्तान और चीन से एकसाथ युद्ध की स्थिति में दो मोर्चे पर हवाई सैन्य अभियान को ‘पूरी तरह क्रिन्यान्वित करने’ के लिए उसके पास पर्याप्त संख्या में युद्धक विमान नहीं है। उसने 36 राफेल विमानों के अतिरिक्त पांचवीं पीढ़ी के और युद्धक विमानों की मांग की है क्योंकि इसकी जरूरत है। वायुसेना की ओर से यह खुलासा उस वक्त किया गया है जब उसकी स्क्वाड्रन की क्षमता 33 हो गई, जबकि इसी स्वीकृत क्षमता 42 विमानों की है। इन 33 विमानों में बड़ा हिस्सा रूसी मूल के सुखोई-30 विमानों का है। सुखोई-30 फिलहाल देश की अग्रिम पंक्ति का विमान है। इस विमान की सेवा के समय उपलब्धता की स्थिति बहुत खराब है जो करीब 55 फीसदी है। इसका मतलब यह है कि 100 विमानों में से करीब 55 विमान एक समय पर सेवा में तैनात किए जा सकते हैं। वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोवा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे पास संख्या इतनी उपयुक्त नहीं है कि दो मोर्चे वाली स्थिति में हवाई अभियान को क्रियान्वित किया जाए। दो मोर्चे वाले हालात की संभावना होती है जिसे आपको करने की जरूरत होती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य