ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों के बीच चीन इसे लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। चीन भारत के खिलाफ अपने प्रोपेगेंडा के लिए ग्लोबल टाइम्स का इस्तेमाल कर रहा था। भारत सरकार ने ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया है। अब भारत में कोई भी इस द्वारा चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को नहीं देख पाएगा।

चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले थे नाम

आपको बता दें कि भारत सरकार ने यह फैसला उस वक्त लिया है जब अरुणाचल प्रदेश में चीनी दखल को लेकर केंद्र ने चीन को दो टूक सुना दिया है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलने के चीन के प्रयास पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर कहा है कि ये एक व्यर्थ और निरर्थक प्रयास है।

मंत्रालय ने कहा है कि हम चीन के इस प्रयास को पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं। हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नामकरण के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख