- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है, ये गिरफ्तारी दीपक के आवास पर छापेमारी के बाद हुई है। इससे पहले सुबह दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। दीपक सिंगला के घर के बाहर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई।
बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में की गई है। कई घंटों तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 मई को तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। इस दिन दिनभर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 18 मई के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आईएमडी के अनुसार 19 मई को गर्मी और अधिक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया गया है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। इससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है।
देर रात मिली सूचना
फायर ब्रिगेड को देर रात 3 बजकर 47 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए।
शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी को घेरा।
'मोदी की गारंटी' पर आतिशी का तंज
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया था। आतिशी ने आरोप लगाया कि अब 8 मार्च 2026 भी बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है और भाजपा ने झूठे वादों के जरिए वोट हासिल किए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






