- Details
नई दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को आपराधिक मानहानि के मामले में बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया। यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दायर किया गया था। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है।
मामले की सुनवाई करते हुए साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि वर्ष 2006 में एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान मेधा पाटकर ने कथित मानहानिकारक बयान दिए थे। कोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता की ओर से ऐसे कोई कानूनी तौर पर मान्य और ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे आरोपों की पुष्टि हो सके। यह आपराधिक मानहानि की शिकायत वीके सक्सेना ने उस समय दर्ज कराई थी, जब वे नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के अध्यक्ष थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मेधा पाटकर ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की थी।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और थाना पुल प्रहलादपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांटेड और खतरनाक स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की।
हथियार और लूट का सामान बरामद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सतीश भाटी के रूप में हुई है, जो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई एमबी रोड के पास की गई, जहां पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया।
- Details
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के लिए दिल्ली में तैयारियों का दौर अंतिम चरण में है। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद अब 24 जनवरी 2026 को भी परेड रिहर्सल के चलते दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर लोगों को आगाह किया है कि वे कल सुबह घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें, नहीं तो उन्हें भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है।
कई इलाकों में ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, 24 जनवरी को सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर बढ़ेगी। इस दौरान इन रास्तों पर क्रॉस ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा- रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड और इसके अलावा, इंडिया गेट का पूरा सर्किल भी सुबह 10:15 बजे से 12:30 बजे तक आम वाहनों के लिए बंद रहेगा।
- Details
नई दिल्ली: वसंत पंचमी के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। हालांकि ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की भी उम्मीद भी है।
मौसम विभाग ने पहले ही दी थी चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही एक्टिव और इंटेंस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव की चेतावनी दी थी। आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली, यूपी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मौसम में यह बदलाव अगले तीन से चार दिनों तक बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि शनिवार को यह और गिरकर 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






