- Details
वारंगल (तेलंगाना): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेयर राव (केसीआर) पर हमला करते हुए शुक्रवार (17 नवंबर) को कहा कि इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने इतना काम किया कि आप जिस स्कूल में पढ़ते हैं वो हमारा ही बनाया हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के वारंगल में कहा, ''आप (केसीआर) सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 60 साल में क्या किया है। केसीआर आप जिस स्कूल में पढ़े हैं, वो कांग्रेस ने बनाया है।'' उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।
पीएम मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने दावा किया कि तेलंगाना का चुनाव कांग्रेस के तूफान का गवाह बनने जा रहा है। हमारा पहला लक्ष्य तेलंगाना में जनता की सरकार बनाना है और इसके बाद हम दिल्ली में पीएम मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने केसीआर पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने एक परिवार का राज किया है, लेकिन हम पिछड़ो, आदिवासी और दलितों का राज चाहते हैं।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। सत्तारूढ़ दल भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) के मुकाबले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में इस तरह के हालात ज्यादा देखे जा रहे हैं।
दरअसल, बीजेपी के पूर्व सांसद जी विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे बीजेपी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के पूर्व सांसद वेंकटस्वामी के पार्टी से इस्तीफा देने को कांग्रेस के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वेंकटस्वामी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। वेंकटस्वामी ने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत कराया है। पूर्व सांसद बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, मेडक के सांसद और आगामी चुनाव के लिए दुब्बाका से बीआरएस उम्मीदवार कोठा प्रभाकर रेड्डी सिद्दीपेट में सोमवार को इलेक्शन कैंपेन के दौरान एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे। तभी भीड़ से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट में चाकू मार दिया। प्रभाकर रेड्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावर को रैली में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सिद्दीपेट के पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स भीड़ से निकलकर प्रभाकर रेड्डी के सामने आया। ऐसा लगा जैसे वह नेता उनसे (सांसद) हाथ मिलाना चाहता हो, लेकिन उसने अचानक चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया। जिस वक्त यह वारदात हुई, पूरा माहौल गरमा गया। सांसद को गजवेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Details
हैदराबाद: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार (27 अक्टूबर) को दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित 45 लोगों को टिकट दिया गया है।
राज्य के हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर सीट से टिकट दिया गया है।
साथ ही के. राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे, मुरली नाइक को महबूबाबाद और रॉबिन रेड्डी को अंबरपेट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के सामने सिद्दीपेट सीट से पूजाला हरीकृष्णा को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस तेलंगाना की 119 सीटों मे से 100 पर उम्मीदवार खड़े कर चुकी है। राज्य की सभी सीट के लिए एक ही फेस में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






