ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के सनत नगर इलाके में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। सुरक्षाबल की तरफ से आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

सीआरपीएफ का एक जवान घायल
गौरतलब है कि शुक्रवार को कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक जवान और दो नागरिक घायल हुए थे। घायल जवान सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल था। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया गया।

बता दें कि कस्बे में एसबीआई बैंक के पास तैनात सुरक्षाबलों की एक टीम को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर जा गिरा और ब्लास्ट हो गया। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया।

वहीं इससे पहले भी राजोरी जिले के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरुवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें मंडल प्रधान समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हमले में दो साल के बच्चे की मौत हुई है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख