- Details
कोझीकोड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार आयुर्वेद जैसी पारंपरिक औषधीय प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका अपर्याप्त वैज्ञानिक जांच, मानक एवं गुणवत्ता चिंताओं के कारण दोहन नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस बारे में चीन जैसे दूसरे देशों के अनुभवों से सीखेगा जिन्होंने अपनी पारंपरिक औषधियों को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां एवं नियमन तैयार किए हैं। उन्होंने कहा, ‘ वहनीय एवं समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत दुनिया का नेता बन सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘ अगर इन मुद्दों को ठीक ढंग से सुलझाया जाए तब मुझे विश्वास है कि आयुर्वेद स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकता है। भारत दुनिया में वहनीय, समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के संबंध में नेतृत्व प्रदान कर सकता है।’
- Details
कोझीकोड़: ग्लोबल आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने पर युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजग सरकार के कथित लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ कारीपुर हवाई अड्डे के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारी हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की तस्वीर लगे हुये बैनर हाथों में लिये हुये थे। प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया और प्रधानमंत्री का काफिला बैठक के आयोजन स्थल की ओर रवाना हो गया।
- Details
त्रिशूर: केरल के राजनैतिक हलकों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनारई विजयन को उनके रूखे स्वभाव की वजह से कभी-कभी 'लौह पुरुष' भी कहा जाता है। लेकिन, आज उन्हीं विजयन के चेहरे पर खुशमिजाज मुस्कराहट विराजमान रहती है। केरल में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के दौरान वह इस मुस्कराहट को अपने साथ लिए रहते हैं। विजयन (72) की भावभंगिमा में गुणात्मक बदलाव देखा जा रहा है लेकिन, राज्य की यात्रा पर निकले खुद विजयन का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। माकपा नेता ने कहा, ‘इस बात को समझने की जरूरत है कि अब मैं पार्टी सचिव नहीं हूं। इसलिए, अब मुझ पर लगातार हमले नहीं होते।’
- Details
नई दिल्ली: केरल की पहली महिला आईपीएस होने का गौरव प्राप्त करने वाली एडीजीपी आर श्रीलेखा ने अपने एक साथी अधिकारी पर पिछले 29 साल से मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, श्रीलेखा ने अपने फेसबुक पोस्ट में एडीजीपी तोमिन जे थाचनकेरी पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि 1987 में आईपीएस की ट्रेनिंग से ही वह उनको मानसिक तौर पर प्रताडि़त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वाहन टैक्स से जुडे़ मामले में उनके खिलाफ चल रही सतर्कता जांच के पीछे भी तोमिन का हाथ है। तोमिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और इन्हें आधारहीन बताया है। त्रिशूर में सतर्कता कोर्ट ने हाल ही में इस केस में श्रीलेखा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






