- Details
नई दिल्ली: केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि राज्य के ऐतिहासिक सबरीमाला मंदिर में राजस्वला महिलाओं का प्रवेश वर्जित करना ‘धार्मिक मामला’ है और इन श्रृद्धालुओं की धार्मिक परंपरा के अधिकार की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा है कि ट्रावनकोर-कोच्चि हिन्दू धार्मिक संस्थान कानून के तहत मंदिर का प्रशासन ट्रावनकोर देवास्वम बोर्ड के पास है और पूजा के मामले में पुजारियों का निर्णय अंतिम है। राज्य के मुख्य सचिव जीजी थॉमस द्वारा दाखिल इस हलफनामे में कहा गया है कि इस कानून के तहत बोर्ड का यह वैधानिक कर्तव्य है कि वह परंपरा के अनुरूप मंदिरों में पूजा की व्यवस्था करे। इसलिए धार्मिक मामलों में पुजारियों की राय अंतिम है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एन वी रमण की पीठ इस मामले में अब आठ फरवरी को आगे सुनवाई करेगी।
- Details
तिरुवनंतपुरम: अभिभाषण के दौरान बाधा पैदा करने पर विपक्ष पर केरल के राज्यपाल पी. सतशिवम ने विधानसभा के इस साल के सत्र के पहले दिन उस समय इतिहास रच दिया, जब उन्होंने उनके संबोधन को बाधित करने की कोशिश कर रहे माकपा नेतृत्व वाले एलडीएफ विपक्ष के सदस्यों को 'चुपचाप बैठने या सदन से बाहर चले जाने' को कहा। पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने एलडीएफ के सदस्यों द्वारा उनके पारंपरिक नीतिगत संबोधन को बाधित करने की कोशिश बार-बार किए जाने पर यह टिप्पणी की। विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे एलडीएफ सदस्य बार-बार सौर घोटाले में रिश्वत के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री ओमन चांडी और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विधानसभा के सूत्रों के अनुसार, राज्य विधानसभा में यह पहली बार है जब राज्यपाल ने विपक्ष को फटकार लगाई है।
- Details

कोच्चि: केरल में मौजूदा राजनीतिक माहौल को भाजपा के सत्ता में आने के लिए 'बेहद उपयुक्त' बताते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यक वर्गों सहित विभिन्न वर्गों का समर्थन जुटाने के लिए विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अलुवा के पास भाजपा की केरल कोर समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य पार्टी अध्यक्ष कुम्मणम राजशेखरन के नेतृत्व में निकाली गई ‘विमोचन यात्रा’ के लिए लोगों से ‘‘सकारात्मक’’ प्रतिक्रिया मिली है। राज्य में जहां पार्टी अब तक ना तो लोकसभा और ना ही विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में सक्षम थी वहां मौजूदा राजनीतिक माहौल भाजपा के लिए ‘‘बहुत अनुकूल’’ है।
- Details
तिरूवनंतपुरम: सौर घोटाले में अपने खिलाफ आरोपों से बेपरवाह केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज (बुधवार) विपक्षी पार्टियों को चुनौती दी है कि वे उनके खिलाफ आरोपों को साबित करें। चांडी ने कहा कि आरोपों में ‘यदि एक प्रतिशत भी सच्चाई हुई’ तो वह सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे। चांडी ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘सच्चाई सामने आएगी। राज्य के लोगों को पता चलेगा कि वास्तव में हुआ क्या था।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आरोपों में एक प्रतिशत भी सच्चाई हुई तो मैं सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लूंगा।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






