- Details
चमोली: उत्तराखंड के चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर काम कर रहे मजदूर बर्फ के नीचे दब गए हैं। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद बर्क के नीचे हाईवे में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए। हालांकि घटना के बाद कुछ मजदूर खुद निकल गए। इस घटना के बाद बीआरओ और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि इस हाईवे के निर्माण में लगे हुए 57 मजदूर दबे थे। लेकिन सूत्रों की माने तो 10 मजदूर दब गए हैं। मौके पर बद्रीनाथ माणा के पास सीमा सड़क पर यह घटना हुई है। इस घटना पर बीआरओ मेजर ने बताया कि मजदूरों के कैंप के पास ग्लेशियर टूटा है। इसके कारण यह घटना हुई है। हालांकि अभी कितने मजदूर दबे हैं, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।
इस घटना के बाद चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को मौके पर रवाना कर दिया गया है। लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वो रास्ते में फंसे हुए हैं। चमोली के डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तराखंड हाई कोर्ट के एक फैसले को रद कर दिया, जिसमें 2004 में एक महिला की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने हाई कोर्ट के दिसंबर 2012 के फैसले को चुनौती देने वाली अपीलों पर यह फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने राज्य की अपील स्वीकार करते हुए तीन पुलिसकर्मियों सुरेन्द्र सिंह, सूरत सिंह और अशद सिंह नेगी को हत्या के लिए बरी करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया था।
ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी
महिला की मौत कथित तौर पर नवंबर 2004 में पुलिस की गोलीबारी में हुई थी। हाई कोर्ट ने एक अन्य पुलिसकर्मी जगदीश सिंह द्वारा दायर एक अलग अपील को भी खारिज कर दिया था, जिसने गोली चलाई थी और बाद में उसे दोषी ठहराया गया था।
- Details
रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वा र जिले में इन दिनों दो नेताओं के बीच जंग छिड़ी हुई है। बात एक-दूसरे के घर और कार्यालय पर जाकर मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गई है। पूर्व पूर्व बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर जाकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गोलीबारी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
पूर्व बीजेपी विधायक ने दागी गोलियां
बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार में बीते लंबे से जुबानी जंग चल रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन अब बात गाली गलौज और मारपीट व गोलीबारी तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी खुद खानपुर विधायक उमेश ने दी है। उमेश कुमार ने खुद पुलिस को इस बात की शिकायत दी है।
मामले में रुड़की पुलिस ने बताया रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ रुड़की गंगनहर किनारे स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुस गए।
- Details
हरिद्वार (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल कोई भी पार्टी हो, सभी का मकसद दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। जब गठबंधन बन रहा था, तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी से विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया था कि जो भी क्षेत्रीय दल जहां मजबूत होगा, अन्य दल भी उसे मजबूत बनाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। इस कारण समाजवादी पार्टी ने उसका समर्थन किया है। अखिलेश यादव बुधवार को हरिद्वार में चंडीघाट के नमामि गंगे घाट में चाचा राजपाल यादव के अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे थे।
गंगा में कहीं से भी स्नान करो, पुण्य मिलता है: अखिलेश
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ हिंदू परंपरा के तहत हजारों सालों से होता आया है, जिसमें कई ऋषि मुनियों के दर्शन होते हैं। श्रद्धालु दान देकर और संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। मां गंगा गोमुख से लेकर गंगा सागर तक हैं। कहीं भी स्नान करो पुण्य मिलता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






