ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

वॉशिंगटन: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू ने अमेरिकी श्रोताओं से वॉशिंगटन में कहा कि उनकी कैबिनेट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना में ज्यादा सिख हैं। अमेरिकी दौरे के समय उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन के अमेरिकी विश्वविद्यालय में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए त्रुदू ने यह बात कही। विश्वविद्यालय में आधे घंटे के सत्र में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के छात्र जहान ने त्रुदू से कहा कि उनकी कैबिनेट में इतनी संख्या में पंजाबियों का होना वाकई बहुत अच्छा है। कनाडा के अखबार ‘द स्टार’ ने त्रुदू के हवाले से कहा, ‘मेरी कैबिनेट में मोदी की तुलना में ज्यादा सिख हैं।’ पिछले वर्ष नवम्बर में पदभार ग्रहण करने वाले 44 वर्षीय त्रुदू ने अपनी कैबिनेट में चार सिखों को शामिल किया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख