ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.513 अरब डालर बढ़कर 371.279 अरब डॉलर हो गया जो इसका अब तक का उच्च स्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 98.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 367.76 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढोतरी इस बात का संकेत है कि रिजर्व बैंक के नये गवर्नर उर्जित पटेल ने मुद्रा भंडार को बढाने की पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की नीति को कायम रखा है। केंद्रीय बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियां नौ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.509 अरब डालर बढ़कर 345.747 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 21.64 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख