ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मई को समाप्त सप्ताह में 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे कई सप्ताह तक विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से कई बार विदेशी यात्राएं कम करने, ईंधन की खपत घटाने और एक वर्ष तक सोने की खरीदारी से बचने की अपील कर चुके हैं।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 22 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, 2.87 अरब डॉलर घटकर 543.03 अरब डॉलर रह गईं।

मुंबई: मानसून के कमजोर रहने के अनुमान और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,092 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 24,550 अंक से नीचे बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में बिकवाली बढ़ने से बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,092.06 अंक यानी 1.44 प्रतिशत गिरकर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,278.69 अंक टूटकर 74,589.11 अंक तक आ गया था।

इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 359.40 अंक यानी 1.50 प्रतिशत फिसलकर 23,547.75 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा सत्र रहा जिसमें बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में कुल 639.41 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि एनएसई निफ्टी 171.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

नई दिल्ली: घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम 4,300 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,72,337 रुपये प्रति किलो पर आ गए, जबकि सोना करीब 900 रुपये सस्ता होकर 1,58,186 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। गंगा दशहरा के दिन आई इस नरमी को कीमती धातु खरीदने और दान करने वाले लोगों के लिए राहत माना जा रहा है, हालांकि निवेशकों को विशेषज्ञों की राय लेने की सलाह दी जा रही है।

एक दिन पहले बाजार में आई थी तेज तेजी

इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 740 रुपये चढ़कर 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो इससे पहले 1,58,117 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,513 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,19,143 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में 102 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

नई दरों के बाद देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख